पैसों की खातिर जीजा ने ही कर दिया साली का सौदा, किसी तरह चकमा देकर निकली लड़की
दिल्ली की ट्रेन पकड़ने के दौरान ही अचानक लड़की के जीजा ने बहाना बनाते हुए कहा कि उसे कुछ काम है इस वजह से वो दिल्ली नहीं जा सकता है, तुम फिरोज के साथ चली जाओ।
पटना। पैसों की लालच में लोग इस कदर अंधे हो जाते हैं कि रिश्ते-नाते सब भूल रिश्ते को शर्मसार करने वाला काम कर देते हैं। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के सहरसा जिले में सामने आया है जहां जीजा ने अपनी साली को जिस्म की मंडी में बेच दिया। लड़की अपनी इज्जत की दुहाई मांगते हुए दरिंदे के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसने उसकी एक न सुनी। जीजा ने उसे 1 लाख रुपए लेते हुए जिस्म की मंडी में बेच दिया। लेकिन लड़की किसी तरह रेड लाइट इलाके से सभी को चकमा देते हुए फरार हो गई और भागते हुए थाने पहुंची। जहां पुलिस को उसने अपने जीजा की करतूत के बारे में बताया और मामला दर्ज करवाया।

जानकारी के मुताबिक बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली सीमा (काल्पनिक नाम) अपने मां-बाप से मिलने के लिए दिल्ली जाने की जिद कर रही थी। तभी उसके घरवालों ने उसके जीजा से कहा कि उसे दिल्ली पहुंचा दे। फिर दोनों सीतामढ़ी से पटना आए और दिल्ली जाने के लिए टिकट लेने चले गए, जहां जीजा का एक दोस्त फिरोज भी उसके साथ दिल्ली जाने के लिए तैयार था। अचानक लड़की के जीजा सुधीर ने बहाना बनाते हुए कहा कि उसे कुछ काम है इस वजह से वो दिल्ली नहीं जा सकता है, तुम फिरोज के साथ चली जाओ। ये वहां तुम्हें तुम्हारे मां-बाप से मिलवा देगा। लड़की अपने जीजा की बात मान कर फिरोज के साथ दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पर चढ़ी। जहां फिरोज ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा पिलाकर बेहोश कर दिया और सहरसा रेड लाइट इलाके में ले गया। जब लड़की को होश आया तो उसने खुद को एक कमरे में कैद पाया।
जब फिरोज से लड़की ने अपनी रिहाई की बात कही तो उसने कहा कि तुम्हारे जीजा को एक लाख रुपए देते हुए तुम्हे खरीदा गया है। ये सुनने के बाद लड़की अपने आप पर आंसू बहाने लगी। फिर सभी को चकमा देते हुए वो वहां से फरार होकर थाने पहुंची, जहां उसने अपने जीजा और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
मामले की जानकारी देते हुए सहरसा के डीएसपी सुबोध विश्वास ने बताया कि पीड़ित लड़की सीतामढ़ी जिले की रहने वाली है। जिसे दिल्ली ले जाने के बहाने उसके जीजा ने उसे जिस्म के दलालों के हाथों एक लाख रुपय में बेच दिया। फिलहाल पुलिस उसके जीजा और आरोपी फिरोज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और लड़की को सुरक्षित उसके घर भेजने की तैयारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications