गंगा में रास्ता भटककर मोकामा घाट पहुंचे ब्रिटिश दंपति से लूटपाट, छेड़छाड़
पटना। इंग्लैंड के रहने वाले दो प्रेमी जोड़े दंपति एडवेंचर टूरिज्म के लिए इंडिया आए थे। जहां रबर के वोट पर सवार होकर वह नदी का आनंद उठा रहे था। इसी दौरान वह दोनों हरिद्वार से रबर की एक वोट पर सवार होकर कोलकाता के लिए निकले थे लेकिन रास्ता भटकने के बाद वह राजधानी पटना के मोकामा घाट पहुंच गए। पटना के मोकामा घाट पहुंचने के बाद दोनों दंपति वहां की फोटोग्राफी कर रहे थे तभी आसपास के कुछ संदिग्ध लोग वहां पहुंचे और पहले विदेशी महिला के साथ सेल्फी खिंचाई फिर लूटपाट करने की कोशिश करने लगे। जब इस बात का विरोध किया गया तो उन्होंने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया।

लूटपाट की घटना के दौरान नदी में कूदे
दोनों विदेशी जोड़े ने किसी तरह नदी में छलांग लगाते हुए अपनी जान बचाई और भागकर गांव के बीच गए जहां आसपास के लोगों को अपनी समस्या बताई। हलांकि उनके द्वारा इंग्लिश में कहा जा रहा था जिसे गांव के लोग कुछ भी समझ नहीं रहे थे फिर उन्हें थाने ले जाया गया जहां पुलिस ने सुरक्षा देने की बात करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू की और छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सेल्फी खिंचवाने के बाद लूटपाट
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के पंडारक थाना क्षेत्र के मोकामा घाट का है। जहां रात के अंधेरे में दो विदेशी जोड़ी कोलकाता के बजाए भटक कर मोकामा घाट पहुंच गए जहां दोनों वीडियोग्राफी कर रहे थे तभी रात के अंधेरे में वहां कुछ असामाजिक तत्व के लोग पहुंचे और उनके साथ बातचीत करने की कोशिश करने लगे फिर गुंडों ने पहले विदेशी जोड़े के साथ सेल्फी खिंचवाई फिर उन्हें लूटने की कोशिश की।

महिला के साथ छेड़खानी
विरोध किए जाने पर गुंडे विदेशी महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसके बाद जान बचाने के लिए दोनों गंगा में कूद गए और किनारे-किनारे तैरते हुए कुछ दूर आगे बढ़े और पंडारक गांव पहुंच गए। जिसके बाद गांव वालों से मदद की गुहार लगाई और गांव वालों की मदद से उन्हें थाने लाया गया जहां मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी को दी गई जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मनोज कुमार ने बताया है कि विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने और लूटपाट करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications