Bihar Pride: प्रज्ज्वल पांडेय को मिली Britain PM ऋषि सुनक की टीम में जगह, जानिए क्यों ?
Bihar Pride: ऋषि सुनक की टीम में प्रज्जवल पहले भी शामिल थे, दरअसल जब ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने उस वक्त उनकी पार्टी ने मुख्य अभियान टीम में प्रज्ज्वल को शामिल किया गया था। उन्होंने अपने काम को..
Bihar Pride: बिहार के लाल अपने हुनर को लोहा विभिन्न क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनवा रहे हैं, यह बात तो आए दिन खबरों में आप पढ़ ही रहे हैं। वहीं भारतीय मूल के ऋषि सुनक जैसे ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने वैसे ही उनके हिदुस्तान कनेक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। ऋषि सुनक को ब्रिटेन का पीएम बनाने के पीछे बिहार के एक युवा चेहरे का भी हाथ है। जिनका ताल्लुक बिहार के सीवान जिले से हैं। आइए जानते हैं ब्रिटेन के PM ऋषि सुनक की टीम में प्रज्ज्वल पांडे को कैसे जगह मिली और वह ब्रिटेन पीएम की कोर कमेटी में शामिल कैसे हुए ?
Recommended Video

बिहार के प्रज्ज्वल की तेज़ हुई चर्चा
ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के साथ बिहार से ताल्लुक रखने वाले प्रज्ज्वल की चर्चा भी तेज़ हो गई देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की धरती कहे जाने वाले सीवान में पैदा होने वाले प्रज्ज्वल पांडेय अब ब्रिटेन में अपना अपना जलवा बिखेर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रज्ज्वल जमापुर गांव (जीरादेई प्रखंड, सीवान) के निवासी हैं। उनकी काबिल्यत को देखते हुए ऋषि सुनक की कोर कमेटी में उन्हें शामिल किया गया है।

ऋषि सुनक की कोर टीम में प्रज्ज्वल शामिल
ऋषि सुनक की टीम में प्रज्ज्वल पहले भी शामिल थे, दरअसल जब ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने उस वक्त उनकी पार्टी ने मुख्य अभियान टीम में प्रज्ज्वल को शामिल किया गया था। उन्होंने अपने काम को इतना असरदार तरीक़े से किया ऋषि सुनक ने जीत का सेहरा अपने नाम किया और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए। प्रज्ज्वल के काम से प्रभावित होते हुए उन्हें ऋषि सुनक की कोर टीम में शामिल किया गया है।

प्रज्ज्वल का हिन्दुस्तान कनेक्शन
प्रज्ज्वल की काबिल्यत की खबर तो आपने पढ़ ली, अब थोड़ा उनके (प्रज्जवल) के हिंदुस्तान कनेक्शन के बारे मे भी जान लेते हैं। वह बिहार के सीवान जिले में पैदा हुए लेकिन बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड से भी उनका नाता रहा है। क्योंकि वह झारखंड के सिंदरी में अपने पिता राजेश पांडेय के साथ रहते थे। उनके पिता की भी गांव में काफी अच्छी पकड़ है लेकिन अब प्रज्ज्वल के मां मनीषा पांडेय और पिता राजेश पांडेय के साथ इंग्लैंड में ही रहते हैं। प्रज्ज्वल के चाचा धनबाद में रहते हैं।

ब्रिटेन में 16 साल की उम्र में मनवाया लोहा
प्रज्ज्वल जब 16 साल के थे तो उन्होंने ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी की सदस्यता ली थी। साल 2019 में वह यूके यूथ पार्लियामेंट के निर्वाचित सदस्य बने। इसके साथ ही ब्रिटेन की संसद में बतौर युवा सदस्य पहली बार भाषण भी दिया था। जिसके बाद से लोग प्रज्ज्वल के कायल हो गए थे और आज उन्हें अहम ज़िम्मेदारी भी मिली है। प्रज्ज्वल पांडेय के ग्रामीणों ने उनकी कामयाबी पर खुशी का इज़हार किया। वहीं उन्होंने कहा कि वह शुरू से होनहार छात्रों में शुमार किए जा ते थे। वह इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी जब भी गांव आते हैं तो सभी लोगों से बहुत ही शालीनता से मिलते हैं। बिहार के छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले प्रज्ज्वल को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की कोर कमेटी में शामिल करना सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है।
ये भी पढ़ें: Bihar Proud Daughter: बिहार की बेटी 'अनीशा को सलाम', 18 हज़ार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा












Click it and Unblock the Notifications