Bridge Collapsed in Nalanda: नालंदा में ढ़हा निर्माणाधीन पुल, 2 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
बिहार के नालंदा में निर्माणाधीन पुल टूट गया। जिसमें दबकर वहां काम कर रहे 2 मजदूर की मौत हो गई।
Bridge Collapsed in Nalanda: बिहार के नालंदा में निर्माणाधीन पुल टूट गया। जिसमें दबकर वहां काम कर रहे 2 मजदूर की मौत हो गई। घटना के दौरान मौक पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मौजूदगी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना नालंदा जिले के बेना थाना क्षेत्र की है। जहां चूड़ामन बीघा चौक में एक निर्माणाधीन पुल गिरने से नालंदा में दो मजदूरों की मौत हो गई। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटनास्थल पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण कुमार ने कहा, "पुल के ऊपर चार लेन का निर्माण चल रहा था। मलबे के नीचे कितने दबे हैं, इस पर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है।"
भागन बीघा बेना थाना व हरनौत थाने की टीम फोर्स के साथ मौके पर मौजूद है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बड़ी क्रेन मशीन की मदद से पुल के ऊपर बड़ा नाला डालने का काम किया जा रहा था। इसी बीच अचानक बड़ा नाला गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई।
वेना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव की पहचान के लिए साथी कामगारों को बुलाया गया है बख्तियारपुर - बिहार शरीफ-नवादा-बरही एनएच-20 का फोरलेनिंग का काम तेज़ी से चल रहा है। यह काम गावर कम्पनी को सड़क एवं ओवर फ्लाई निर्माण का ठीका मिला है। इस हादसे के बाद से स्थानीय लोगों ने फ्लाई ओवर की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों में काफी रोष देखा गया। वहीं हादसे के बाद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने नालंदा ज़िला के भागन बिगहा में पुल का बीम टूटकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. फिल्हाल क्रेन के जरिए दबे मजदूर को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications