Earthquake in Patna: बिहार की राजधानी पटना में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Patna: पटना में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। Earthquake in Patna. पिछले कुछ दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में आज देर शाम भूकंप क झटके आए हैं। पटना में सोमवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

 Breaking News: Earthquake of magnitude 3.5 felt in Patna, Bihar

राजधानी पटना में भूकंप सोमवार रात 3.5 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए। रात 9 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के य झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नालंदा से 20 किमी नार्थ-वेस्ट था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लोगों के सुरक्षित होने की कामना की।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। उन्होंने लिखा कि मैं कामना करता हूं कि सभ लोग सुरक्षित होंगे और अपना ख्याल रखें। उन्होंने लिखा कि अगर जरूरत पड़े तो सुरक्षित स्थान पर चले जाइए। आपको बता दें कि इससे पहले आज देर शाम अंडमान निकोबार में भी भूकंप के झटके आए थे। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में सोमवार शाम -7 बजकर 23 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीवर्ता 4.1 मापी गई है। भूकंप से जान-माल के किसी तरह के नुकसान की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहं 12 फरवरी को राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में भूकंप के तेज झटके महूसस किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+