BPSC TRE 2023: आज जारी हो सकता है बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम, जानिए डिटेल्स
Bihar Teacher Result 2023: बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा का परिणाम आज आने की संभावना जताई दा रही है। कई दिनों से यह ख़बर रही है कि 16 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आप रिज़ल्ट देखने के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विज़िट कर सकते हैं।
शिक्षक भर्ती परिणाम देखने के लिए आपक अपने परीक्षा से जुड़े दस्तावेज़ साथ रखें। BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर मांगी गई जानकारी देने के बाद आप अपने रिज़ल्ट देख पाएंगे। आपको बता दें कि बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की फ़ाइन आंसर कॉपी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर डाल दी है।

आप फाइनल आंसर कॉपी देख सकते हैं, अगर आपको लगता है कि उसमें कुछ ग़लत है तो उस पर क्लेम भी कर सते हैं। ग़ौरतलब है कि इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा में ग़लत जवाब के लिए निगेटिव मार्किंग भी नहीं की जाएगी। हर सही जवाब के लिए अभ्यर्थियों को एक नंबर मिलेगा। इससे आप अपने द्वारा दिए गए सही जवाब के मुताबिक अपने अंक भी जान सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए साधारण वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पासिंग प्रतिशत कम से कम 40% है। वहीं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों के 36.5 फीसद पासिंग प्रतिशत रखा गया है। इसके अलावा SC-ST अभ्यर्थियों के लिए पासिंग प्रतिशत 34 रखा गया है। इसके साथ महिलाओं और दिव्यांगों अभ्यर्थियों के लिए पासिंग प्रतिशत 32 लाना ज़रूरी है।
TRE लिखित परीक्षा (24, 25 और 26 अगस्त) को आयोजित की गई थी। इसके तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाने के लिए 1 लाख 70 हज़ार 461 पदा पर वैकेंसी निकली थी। आपको बता दें कि अतुल प्रसाद ( अध्यक्ष, BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम को लेकर ट्वीट किया था कि अक्टूबर के रिज़ल्ट घोषित किए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications