5 साल की उम्र में नीतीश कुमार के स्वागत में दिया था भाषण, आज BPSC में हासिल की 161वीं रैंक
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग ने 64वीं संयुक्त परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें 1454 परीक्षार्थी सफल होकर अफसर बने हैं। इन 1454 परीक्षार्थियों में 28 अनुमंडल पदाधिकारी-वरीय उप समाहर्ता, 40 बिहार पुलिस सेवा, 10 वाणिज्य कर पदाधिकारी, 2 बिहार कारा सेवा के कारा अधीक्षक, 223 आपूर्ति निरीक्षक, 571 राजस्व अधिकारी और समकक्ष, 7 नगर कार्यपालक पदाधिकारी और 133 पदों पर प्रखंड पंचायत पदाधिकारी के लिए चयनित किये गए हैं।

बता दें कि रिजल्ट आने में चार साल लग गए। वहीं एक परीक्षार्थी की चर्चा इन दिनों बिहार में खूब हैं। क्योंकि जो परीक्षार्थी इसमें चयनित हुआ है, वो कभी सीएम नीतीश कुमार के सामने मंच पर भाषण दे चुका है। जब बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से नीतीश कुमार समता पार्टी के सांसद हुआ करते थे। इस दौरान वो चुनाव जीतने के बाद मोकामा के मरांची में अभिनंदन समारोह में शामिल हुए थे। तब दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे ने आकर भाषण दिया था, जिसके मुरीद नीतीश कुमार भी हुए थे।
मोकामा थाना के मरांची गांव के रहने वाले अमन कुमार ने बीपीएससी की 64वीं संयुक्त परीक्षा में सफलता पाकर इलाके का नाम रोशन किया है। अमन ने 161 वां रैंक हासिल किया है। अमन के पिता संजय कुमार खेती करते हैं। चंडीगढ़ से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद अमन एक बड़ी कंपनी में काम रहे थे। लेकिन उन्होंने पढ़ाई फिर भी जारी रखी। अमन यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा दी। चार साल बाद बीपीएससी का रिजल्ट जारी होने पर वो वो उसमें सफल हुए है।
बात 27 साल पुरानी है जब अमन दूसरी कक्षा में पढ़ता था। उस समय नीतीश कुमार ने लालू यादव से अलग होकर संसदीय चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। चुनावी जीत के बाद 1994 में मरांची में नीतीश कुमार का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। उस कार्यक्रम में नीतीश कुमार की मौजूदगी में नन्हे अमन ने मंच से भाषण दिया था।












Click it and Unblock the Notifications