बिहार में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत, 7 लोग भर्ती

बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। सिवान में जहरीली शराब पीने से 5 की मौत हो गई है जबकि 7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

bihar

बिहार में शराब पर पाबंदी है लेकिन बावजूद इसके जहरीली शराब शराब का कारोबार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से जहरीली शराब पीने से मौत का मामला यहां सामने आया है। बिहार के सिवान में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई ङै। सिवान के डीएम अमित कुमार पांडे ने बताया कि अभी तक कुल 5 लोगों की कथित रूप से जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है। सात लोगों को इलाज चल रहा है। मृतकों की मौत की वजह अटॉप्सी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। बता दें कि सिवान के लकारी नबीगंज में जहरीली शराब से मौत का मामला रविवार को सामने आया था। बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीवान में ज़हरीली शराब से मरने वालों के नाम
राजेश रावत (25), पिता- रामनाथ रावत
जनकदेव रावत (30), पिता- लक्ष्मण रावत
सुरेंद्र रावत (30), पिता- भोला रावत
घुरेधर मांझी (37), पिता- शिवदयाल मांझी
नरेश रावत (42), पिता- भोला रावत

सिवान के बाला गांव में जहरीली शराब पीने से बीमार पड़े लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तीन लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है जबकि 6 की हालत गंभीर है। उनका सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि डीएम ने मौत की वजह स्पष्ट तौर पर नहीं बताया है।

बता दें कि दिसंबर 2022 में भी जहरीली शराब पीने से बिहार के छपरा में 70 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया था और अवैध शराब की तस्करी करने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, इनके पास से 2.17 लाख रुपए बरामद किए गए है। छपरा में जहरीली शराब का मामला काफी सुर्खियों में आया था। इस घटना के बाद सारण पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन चलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+