पटना एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भेजा गया ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

Patna Airport Bomb Threat: अब पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। बीते कुछ महीनों में बम धमकी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिसके बाद मंगलवार को अब पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल मिला है।

बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। जिसके तुरंत बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिसकी जानकारी पटना हवाई अड्डा निदेशक ने दी है।

Patna Airport

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 1:10 बजे पटना एयरपोर्ट के निदेशक को यह धमकी भरा ई मेल मिला, जिसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल पटना एयरपोर्ट पर तलाशी ली गई है। अभी तक कुछ नहीं मिला है।

Recommended Video

      पटना एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, भेजा गया ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

      धमकी भरा ईमेल मिला

      पटना एयरपोर्ट के निदेशक को मंगलवार दोपहर धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में बम की धमकी थी, जिसके बाद एयरपोर्ट पर तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई। बता दें कि मंगलवार को एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिलने की यह दूसरी घटना है।

      पूरे परिसर में सुरक्षा बढ़ाई

      इससे पहले दिन में गुजरात के वडोदरा एयरपोर्ट पर ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और तुरंत पुलिस से संपर्क किया और पूरे परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी।

      धमकी चलते फ्लाइट हुई लेट

      वहीं मंगलवार को ही एक फर्जी बम की धमकी के चलते चेन्नई से दुबई जाने वाली फ्लाइट में भी काफी देरी हुई। फ्लाइट 268 यात्रियों को लेकर चेन्नई हवाई अड्डे से उड़ान भर रहा था। विमान में बम होने का ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सुबह करीब 10.30 बजे फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले गहन जांच की। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

      मालूम हो कि बीते कुछ हफ्तों में जयपुर, नागपुर, कानपुर, गोवा समेत देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं जांच में अभी तक धमकी देने वाला कुछ पता नहीं चल पाया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+