बिहार: बम विस्फोट से दहल गया बिहटा, कई जिंदा बम बरामद

बिहटा। बिहार के बिहटा में बम विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। तारानगर स्थित मोहम्मद प्याजू के घर में मोहम्मद पप्पू नाम का सख्स बम बना रहा था इसी दौरान बम विस्फोट कर गया। विस्फोट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवको को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 bomb blast incident in Bihta

धमाका इतना तेज था कि मोहम्मद प्याजू के घर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में बम बना रहा मोहम्मद पप्पू भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से कई जिंदा बम बरामद हुए है। साथ ही पास के घर से दो से तीन बोरा बारूद भी बरामद हुआ है।

 bomb blast incident in Bihta

पुलिस घटना स्थल की सघन जांच कर रही है। साथ ही बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ते के साथ साथ फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है। फिलहहल ये पता नहीं चल सका है कि बम किस लिए बनाया जा रहा था और बम बनाने वाले क्या आतंकी संगठन से जुड़े है इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने जख्मी पप्पू को हिरासत में ले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+