'डेढ़ लाख का दूल्हा' में धमाल मचाने आ रहे हैं ध्रुव, मूवी में हर कोई बनाना चाहता है दामाद

डेढ़ लाख का दूल्हा मूवी कॉमेडी ड्रामा पर आधारित है, जो कि मुम्बई गए एक व्यक्ति के वेतन को लेकर गांव में सुर्खियां बटोर रहा होता है। इस वजह से उसे हर कोई अपना दामाद बनाना चाहता है।

Bollywood Industry

Bollywood Industry में अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता और निर्माता अभय प्रताप सिंह अपनी नई फिल्न को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभय प्रताप सिंह की हिंदी फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' आगामी 30 दिसंबर 2022 को देश भर के 352 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है। फिल्म के स्टारकास्ट चंद्रकांता, क्रूर सिंह फेम अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, निर्देशक अभय प्रताप सिंह और डेब्यू कर रहे अभिनेता ध्रुव छेड़ा भी पत्रकारों से रूबरु हुए।

'कॉमेडी ड्रामा पर आधारित है फिल्म'

'कॉमेडी ड्रामा पर आधारित है फिल्म'

एपीएस पिक्चर प्रस्तुत के के फिल्म्स क्रिएशन की फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' को निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने कहा कि फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' एक ऐसे शख़्स की कहानी है, जो मायानगरी मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने आता है। लेकिन उसके गांव में लोगों को लगता है कि वह डेढ़ लाख रुपए महीने का वेतन पाता है। इस कन्फ्यूजन की वजह से गांव के तमाम लोग उसे अपना दामाद बनाना चाहते हैं। जिसकी वजह से हंगामा हो जाता है। निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने कहा की पूरी फिल्म का रोमांच देखने के लिए आप लोगों को सिनेमाघरों का रुख करना होगा।

'अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया है बाप का किरदार'

'अखिलेंद्र मिश्रा ने निभाया है बाप का किरदार'

अभय प्रताप सिंह ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर और गाना रिलीज हो चुका है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हम बिहार के दर्शकों से भी आग्रह करेंगे कि साल 2022 की अंतिम कॉमेडी फिल्म का मजा पूरे परिवार के साथ जरूर लें। इस मौके पर फिल्म में डेढ़ लाख के दूल्हे के पिता के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' हेल्दी इंटरटेनमेंट फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाएगी और एक सार्थक संदेश भी देगी। फिल्म में मेरा किरदार बाप का है। इस फिल्म का हर किरदार बेहद खास है। फिल्म कहीं से भी दर्शकों को बोर नहीं करने वाली है।

'डेढ़ लाख का दूल्हा' मूवी से डेब्यू कर रहे हैं ध्रुव

'डेढ़ लाख का दूल्हा' मूवी से डेब्यू कर रहे हैं ध्रुव

अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने बिहार को लेकर कहा कि बिहार आना हर बार खास ही होता है। यहां के लोग और दर्शकों में सिनेमा की अच्छी समझ होती है। इसलिए मुझे लगता है कि मेरी हर फिल्म की तरह इस फिल्म को भी बिहार के दर्शकों का आशीर्वाद खूब मिलेगा। वहीं, फिल्म 'डेढ़ लाख का दूल्हा' के माध्यम से बॉलीवुड में अपना कदम रखने जा रहे अभिनेता ध्रुव छेड़ा ने कहा कि मेरी पहली फ़िल्न एक अलग किस्म की कॉमेडी फ़िल्म है। जो लोगों का ख़ूब पसंद आएगी। मुझे पूरी उम्मीद है लोगों को मेरे किरदार के साथ साथ पूरी फ़िल्म भी बहुत पसंद आएगी। फ़िल्म के हर एक कलाकार ने इस फ़िल्म के लिए कड़ी मेहनत की है।

बिहार के लोगों का स्नेह और समर्थन मिलने की उम्मीद

बिहार के लोगों का स्नेह और समर्थन मिलने की उम्मीद

अभिनेता ध्रुव छेड़ा ने कहा कि बिहार आकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है। हम उम्मीद करेंगे कि यहां के लोगों का स्नेह और समर्थन हमें मिले। आपको बता दें कि इस फिल्म में ध्रुव छेड़ा, अखिलेंद्र मिश्रा, हर्षिता पंवार, इश्तियाक ख़ान और एहसान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अभय प्रताप सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। फिल्म के संगीतकार सहजाह्न शेख (सागर) है। लिरिक्स अभय प्रताप सिंह का है।

ये भी पढ़ें: Viral Video: कोचिंग के टीचर से हुआ प्यार, भागकर रचाई शादी, परिवार वालों को दी सुप्रीम कोर्ट तक घसीटने की धमकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+