Uorfi Javed को मिली थी जान से मारने की धमकी, मुम्बई पुलिस ने जाल बिछाकर इस तरह किया गिरफ्तार

गोरेगांव पुलिस (मुम्बई) ने पटना से अभिनेत्री उर्फी जावेद को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार की राजधानी पटना पहुंची पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है।

uorfi javed

Uorfi Javed अपनी अतरंगी फ़ैशन के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं, वहीं वह अपने पहनावे की वजह से भी कई बार ट्रोल हो चुकी है। टीवी अभिनेत्री और यूट्यूब स्टार उर्फी जावेद को अपने लिबास की वजह से बलात्कार और हत्या जैसी धमकियां कई बार मिल चुकी हैं। वहीं उर्फी जावेद को धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उर्फी जावेद ब्रोकर नवीन गिरी को पटना से गिरफ्तार कर मुम्बई ले गई। उस पर आरोप है कि उसने उर्फी जावेद को WhatsApp के ज़रिए रेप और जान से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं व्हाटस्एप्प पर गंदी गंदी बातें भी करता था।

Recommended Video

    Urfi Javed की बढ़ीं मुश्किलें, Dubai में पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें मामला | वनइंडिया हिंदी*News
    Uorfi Javed को मिली रेप और जान से मारने की धमकी

    Uorfi Javed को मिली रेप और जान से मारने की धमकी

    उर्फी जावेद अपने फैशन के अंदाज की वजह से चर्चा में रहने के साथ ट्रोल भी होते रहती हैं। उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया के ज़रिए खुद को मिल रही धमकी के बारे में पर बताया था। उन्होंने कहा था कि नवीन गिरी को उनके पहनावे के अंदाज़ से आपत्ति थी, शायद इसलिए उसने धमकी दी थी। उर्फी ने अलग-अलग नंबरों के धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की थी। इसके साथ ही धमकी देने वाले नवीन गिरी के खिलाफ मुंबई के गोरेगांव थाने में में मुकदमा दर्ज कराया था।

    आरोपी को पकड़ने पटना पहुंची गोरेगांव पुलिस

    आरोपी को पकड़ने पटना पहुंची गोरेगांव पुलिस

    उर्फी ने जावेद ने सोशल मीडिया के ज़रिए खुद को मिल रही धमकी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था। उर्फी जावेद की मानें तो उसे धमकी देने वाला नवीन गिरी तीन साल पहले उसका ब्रोकर था। धमकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, जब उसका नंबर ट्रेस किया गया तो बिहार के पटना में उसका लोकेशन मिला। गोरेगांव पुलिस ने बिना वक्त गंवाए पटना (बिहार) पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी नवीन गिरी को गिरफ्तार कर लिया औऱ अपने साथ मुम्बई लेकर लौट गई।

    इन धाराओं के तहत हुआ मुकदमा दर्ज

    इन धाराओं के तहत हुआ मुकदमा दर्ज

    उर्फी जावेद को मिली धमकी मामले में मिली जानकारी के मुताबिक उर्फी जावेद ने मुकदमा दर्ज करवाते वक्त स्क्रीनशॉट के साथ कॉल रिकॉर्डिंग भी दी थी। हाल ही में नवीन गिरी ने उसे बलात्कार और हत्या की धमकी दी थी। आरोपी नवीन को गिरफ्तार करने के बाद उस पर आईटी एक्ट और धमकी देने की धाराएं लगाई गई हैं। IPC 354 (A) (यौन उत्पीड़न), 354 (D) (पीछा करना), 509, 506 (आपराधिक धमकी) और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    ये भी पढ़ें: 'डेढ़ लाख का दूल्हा' में धमाल मचाने आ रहे हैं ध्रुव, मूवी में हर कोई बनाना चाहता है दामाद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+