Bollywood Industry में के के गोस्वामी ने बनाई अलग पहचान, Shaktimaan जैसे धारावाहिकों में दिखा चुके हैं जलवा
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से आने वाले केके गोस्वामी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। इंडस्ट्री में अगर बिहारी कलाकारों की बात होती है तो केके गोस्वामी का ज़िक्र ज़रूर होता है।

Bollywood Industry: भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में बिहार के कलाकारों के योगदान को कभी भी कम करके नहीं देखा जा सकता है। बिहार के कलाकारों ने सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। इसमें ऐसा भी अभिनेता का नाम भी शुमार है, जिसने सिनेमा से लेकर टेलीविजन तक दर्शकों के दिल में दशकों से अपनी जगह बनाए हुए हैं। उस अभिनेता का नाम कृष्णकांत उर्फ के के गोस्वामी है। के के गोस्वामी बिहार के टॉप 10 अभिनेताओं में से आते हैं जिन्होंने सिनेमा इंडस्ट्री के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है और वह आज मुंबई में सितारे की तरह चमक रहे हैं।
Recommended Video

बिहार के मुजफ्फरपुर से रहने वाले हैं के के गोस्वामी
यूं तो बिहार से शत्रुघ्न सिन्हा,शेखर सुमन,मनोज बाजपेयी,संजय मिश्रा पंकज त्रिपाठी,अभिमन्नु सिंह,जैसे कई कलाकारों ने अपनी अदाकारी से मुंबई की इंडस्ट्री में झंडे गाड़े हैं। लेकिन इन सब के बीच के के गोस्वामी का योगदान भी किसी से कम नहीं है। मुजफ्फरपुर से आने वाले के के गोस्वामी को मनोरंजन उद्योग में सर्वश्रेष्ठ कैरेक्टर आर्टिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। विक्राल गबराल के गबरु को भला कौन भुला सकता है, जिसमें उन्होंने एक बोने का किरदार निभाया था और हर बालमन में अपनी अलग पहचान बना ली थी।

कई धारावाहिकों में बिखेर चुके हैं जलवा
एक दौर था जब टीवी हर घर में ज्यादातर लोग दूरदर्शन के जरिए प्रोग्राम का आनंद लेते थे। उस दौर में सबसे चर्चित धारावाहिक शक्तिमान को लोग काफी पसंद करते थे। धारावाहिक शक्तिमान में के के गोस्वामी ने खली बली की भूमिका निभाई थी, जो कि उस धारावाहिक की सबसे महत्वपूर्ण करी थी। उसी दौर में बोनापार्ट भी आपको याद ही होगा। यह किरदार बच्चों के बीच काफी फेमस जूनियर जी का है। शकालाका बूम बूम में उन्होंने क्रिस्टल की भूमिका निभाई थी। अजूबा का अजूबा में बदाम बूटा के किरदार ने उन्हें ख्याति की बुलंदियों पर पहुंचाया था। टीवी के अलावा सिनेमा में भी केके गोस्वामी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ में भी सरल इंसान हैं गोस्वामी
गुटर गू जैसी कई हिंदी फिल्मों के साथ-साथ के के गोस्वामी ने भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई और बता दिया कि उनका अभिनय किसी भाषा क्षेत्र का मोहताज नहीं। वह कलाकार हैं और उनमें कला की असीम संभावनाएं है , जिसे उन्होंने हमेशा साबित किया। मुंबई में जब भी बिहारी अभिनेताओं का का ज़िक्र होता है तो के के गोस्वामी को भी ज़रूर शामिल किया जाता है। के के गोस्वामी रील लाइफ के बाद रियल लाइफ में भी बेहद सहज सरल और मिलनसार है। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे लेकिन अपने लगन और जीत के साथ आगे बढ़ते रहें जिसका नतीजा यह रहा कि आज मुंबई में चमकने वाले बिहार के एक ध्रुव तारा के समान हैं।
ये भी पढ़ें: 'डेढ़ लाख का दूल्हा' में धमाल मचाने आ रहे हैं ध्रुव, मूवी में हर कोई बनाना चाहता है दामाद












Click it and Unblock the Notifications