बिहार: 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज़ होने से विवादों में अजय देवगन, पटना में दायर हुआ परिवाद
बिहार के दर्शक बॉलीवुड की फिल्मों को दिल से लगाते हैं, वहीं अगर फिल्म में कुछ गलत दर्शाया जाता है, तो एक्टर से लेकर डायरेक्टर को तक से माफी मंगवा लेते हैं। अभिनेता को बेशक प्यार देते हैं, लेकिन उनके ग़लत तथ्यों को सिरे..
पटना, 24 सितंबर 2022। बिहार के दर्शक बॉलीवुड की फिल्मों को दिल से लगाते हैं, वहीं अगर फिल्म में कुछ गलत दर्शाया जाता है, तो एक्टर से लेकर डायरेक्टर को तक से माफी मंगवा लेते हैं। अभिनेता को बेशक प्यार देते हैं, लेकिन उनके ग़लत तथ्यों को सिरे से नकार देते हैं। उनके खिलाफ कोर्ट में परिवद भी दाखिल कर देते हैं। ताज़ा मामला बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के खिलाफ पटना में मुकदमा दर्ज होने का है। अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।

अभिनेता अजय देवगन की बढ़ी मुश्किलें
अभिनेता अजय देवगन की मुश्किलें ‘थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद बढ़ गई है। पटना में दायर परिवाद में अजय देवगन के साथ-साथ कई और लोगों के नाम भी शामिल हैं। ‘थैंक गॉड' फिल्म के खिलाफ अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने आपत्ति दर्ज की है। उनका आरोप है कि अजय देवगन की आने वाली फिल्म में कला के नाम पर ईश्वर का चित्रण आपत्तिजनक है, इससे चित्रांश समाज के लोगों को काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने अजय देवगन और फिल्म के डायरेक्टर समेत कई लोगों पर भगवान चित्रगुप्त के चरित्र हनन का आरोप लगाया है।
Recommended Video

ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवादों में ‘थैंक गॉड’ मूवी
अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा का आरोप है कि मूवी में अर्द्ध नग्न लड़कियों के साथ भगवान चित्रगुप्त को सूट पहनाकर दिखाया गया है। यह बहुत ही अपमानजनक है, इसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। कला के नाम पर इस तरह से ईश्वर का कास्ट करना आपत्तिजनक है। इस तरह के चित्रण से चित्रांश समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बिहार ही नहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी कायस्थ समाज ने विरोध जताया था, सिविल लाइन थाने में ‘थैंक गॉड' फिल्म के कलाकारों और निर्माता के खिलाफ शिकायत भी दी थी। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का पुतला भी फूंका था।

धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप
अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने अभिनेता अजय देवगन पर भगवान चित्रगुप्त का अनादर का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फिल्म में हिंदूओं के एक खास वर्ग की धार्मिक भावना को आहत किया गया है। 9 सितंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने कड़ा ऐतराज़ जताया। इसके साथ ही पटना सिविल कोर्ट में परिवाद दायर किया। परिवाद में फिल्म के निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार, अभिनेता अजय देवगन, प्रसून जोशी (अध्यक्ष, सेंसर बोर्ड) फिल्म के कथा, पटकथा, संवाद लेखक सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरपुर में भी दर्ज हो चुका है मामला
आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रणवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने पान मसाला और गुटखा का प्रचार करने के मामले में परिवाद दायर किया था। मुजफ्फरपुर सीजीएम कोर्ट में चारों के अभिनेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। तमन्ना हाशमी ने दलील देते हुए कहा था ये अभिनेता अपने स्टारडम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। देश के कई युवा इन्हें फॉलो करते हैं, इस तरह से यह लोग उनकी जान से खिलवाड़ करते हैं।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में बजेगा बिहार का डंका, मुजफ्फरपुर की लहठी को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications