तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के बॉडीगार्डों ने महिला के साथ की छेड़खानी, घर में घुसकर पीटा

जद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों पर दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने तथा छेड़खानी करने का आरोप लगा है।

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों पर दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने तथा छेड़खानी करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने इन सुरक्षाकर्मियों पर छेड़खानी, मारपीट के साथ घर में लूटपाट करने का भी मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में पुलिस गई है।

8 साल की बच्ची के साथ कर रहे थे छेड़खानी

8 साल की बच्ची के साथ कर रहे थे छेड़खानी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रानीतलाब थाना क्षेत्र के महेन्द्र नगर गांव के रहने वाले शंकर यादव की पत्नी मंतू देवी ने थाने पहुंचकर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी पर छेड़खानी का आरोप लगाया तथा लूटपाट करने की बात कही। मंजू देवी का कहना था कि वह सुबह 8:00 बजे अपने घर में देवरानी की बच्ची के साथ बैठी हुई थी तभी गांव के अमलेश यादव और नीतीश कुमार दोनो घर पहुंचे तथा 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगे।

जब सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी

जब सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी

जब इस बात का विरोध किया गया तो दोनों हमारे साथ भी छेड़खानी करने लगे तथा मारपीट करते हुए लूटपाट मचाने लगे। जब मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो अमलेश ने मेरे ऊपर पिस्तौल से गोली चला दी। हालांकि गोली मेरे सर के ऊपर से निकल गई और मैं जान बचाकर वहां से भागी। तभी नीतीश कुमार ने मेरे काम से सोने की बाली छीन लिया। जब हो हल्ला सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे हमारे परिवार वाले वहां पहुंचे तो अमलेश कुमार और नीतीश ने दो और साथियों घर में घुसकर महिलाओं बच्चों के साथ मारपीट की और हजारों रुपए का सामान लूट लिया।

आपसी विवाद का मामला हो सकता है

आपसी विवाद का मामला हो सकता है

बता दें कि अमलेश यादव और नीतीश कुमार तेजप्रताप और तेजस्वी यादव के सुरक्षा में नियुक्त है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है फिलहाल पुलिस दोनों मामले की जांच पड़ताल कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिरकार क्या हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+