Bodh Mahotsav 2024: पहली बार बौद्ध महोत्सव में होंगे पंचायत दर्शन, 50 पंचायतों का लगेगा स्टॉल
Bodh Mahotsav 2024: ज़िला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने बौद्ध महोत्सव 2024 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। महाबोधि संस्कृति केंद्र बोधगया के सभाकक्ष में हुई बैठक में डीएम ने बताया कि इस बार 19 जनवरी से बौद्ध महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। जो कि 21 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
3 दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2024 के सफल आयोजन के लिए 16 कार्यसमिति और कोषांग का गठन किया गया है। इसके तहत वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी और अन्य सदस्यों को नामित किया गया। इसके साथ ही बौद्ध महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां करवाने के निर्देश दिए गए।

16 कार्यसमिति (कोषांग) की ज़िम्मेदारी रहेगी कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन करना है। इसके मद्देनज़र अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और बिहार के ख्याति प्राप्त कलाकारों का चयन कर आमंत्रण पत्र भेजेंगे। आपको बता दें कि इस साल पहली बार बौद्ध महोत्सव में गया के विभिन्न पंचायतों का दर्शन होगा।
पंचायत दर्शन के ज़रिए पंचायत की उपलब्धियां को प्रदर्शित करने के मकसद से स्टॉल लगाए जाएंगे। जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया जिले के 50 पंचायत का चयन किया जाएगा। इसके तहत सभी पंचायत के स्टॉल में पंचायत में किए गए विभिन्न उन्मुखीकरण कार्यक्रम, नई योजनाओं तथा अन्य जनहित में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
पंचायत दर्शन स्टॉल लगाने के लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव को निर्देश दे दिया गया। 8 जनवरी तक सभी लोग अपने-अपने पंचायत के मुखिया से उक्त पंचायत में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्राप्त कर ले।
इस कार्य के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी राजीव कुमार और सहयोगी के रूप में पिरामिड फाउंडेशन के नीरज कुमार को कोऑर्डिनेटर नामित किया गया है। उक्त सभी 50 पंचायत में से बेहतरीन स्टॉल लगाने वाले प्रथम विजेता, द्वितीय विजेता एवं तृतीय विजेता के मुखिया एवं पंचायत सचिव को बौद्ध महोत्सव के मंच से सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा इस वर्ष बौद्ध महोत्सव के अवसर पर बौद्ध महोत्सव थीम के साथ कॉफी मग बनाए जाएंगे। शिक्षा विभाग के माध्यम से शिक्षा से संबंधित विभिन्न न्यूज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जीरो वेस्ट के तर्ज पर जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया को निर्देश दिया कि बौद्ध महोत्सव के अवसर पर कालचक्र मैदान सहित बोधगया नगर परिषद के क्षेत्र में जीरो वेस्ट कार्यक्रम चलाया जाएगा।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications