बिहार: गंडक नदी में यात्रियों से भरी नाव पलटी, कम से कम 12 की मौत की आशंका

पटना। बिहार के छपरा जिला स्थित गंडक नदी में नाव पलटने से एक दर्जन से ज्यादा यात्री डूब गये जिनकी तलाश की जा रही है। यात्रियों के डूबने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और सभी गंडक के पास पहुंच कर उनकी तलाश करने लगे। काफी देर तक तलाश किए जाने के बाद भी किसी का कुछ पता नहीं चला तो दूसरी तरफ नदी में डूबने वाले 4 लोगों को बाहर निकाला गया है। जो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया। पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम लापता हुए लगभग 12 लोगों की तलाश की रही है।

 Boat drown in Gandak river, many lost in Bihar

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के छपरा जिला के पानापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के सरौंधा बांध के पास गंडक नदी का है। जहां नाव पर सवार हो कर लो गंडक नदी पार कर रहे थे तभी अचानक नाव गंडक में पलट गई जिसमें नाव पर सवार 16 लोग गंडक नदी में डूब गए। हलांकि चार लोगों को किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया, वहीं 12 लोगों का अब तक पता नहीं चला है। इस दर्दनाक घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई सभी नदी के किनारे पहुंचकर विलाप करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के मदद से गंडक नदी में डूबे हुए 12 लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम की मदद से सभी लोगों की तलाश की जा रही है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले कई घंटों से नदी में डूबने के वजह से सभी लोगों की मौत हो गई है। हलांकि अभी तक डूबे हुए किसी भी लोगों की लाश बरामद नहीं की गई है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम है। लोग अपने परिजनों की आस में अभी भी गंडक नदी के किनारे बैठकर जोर-जोर से रो रहे हैं। मौके पर काफी भीड़ लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+