बाढ़ से उफनाई पुनपुन नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से एक की मौत, 10 लापता
पटना। बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार की शाम एक बड़ा हो गया जिसमें नाव पर सवार तकरीबन 15 लोग डूब गए। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, पुनपुन नदी में हुए इस हादसे में 1 की मौत पुष्ट हुई है जबकि 6 लोगों को जीवित बचाया जा चुका है। राहत दल बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

बताया जा रहा है कि इस नाव पर बच्चे सवार होर घर वापस आ रहे थे और नदी के उफान के चलते यह बीच धार में पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।
आपको बता दें कि बिहार इनदिनों बाढ़ग्रस्त है और इस हादसे के पीछे कहीं न कहीं बाढ़ का ही हाथ है। नाव तेज लहरों की वजह से डगमगाने लगी और इसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
इस कारण से नाव का संतुलन बिगड़ गया। घटनास्थल के आसपास स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर पर राहत व बचाव कार्य किया और जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications