Begusarai News: ‘मोदी से बैर नहीं, गिरिराज तुम्हारी ख़ैर नहीं’,BJP सांसद का अपने कार्यकर्ताओं ने ही किया विरोध

BJP Workers Protest Against Giriraj Singh: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियायी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता अपने-अपने चुनावी कार्यक्रम व्यस्ता है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुई है।

चुनावी दांवपेंच के बीच बिहार के बेगूसराय ज़िले से भाजपा के लिए टेंशन बढ़ाने की ख़बर सामने आई है। जहां बछवाड़ा में बेगूसराय सांसद के अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल भाजपा सांसद गिरिराज सिंह को बछवाड़ा में शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे।

BJP Workers Protest Against Giriraj Singh

भाजपा सासंद गिरिराज सिंह का काफिला नेशनल हाइवे से गुज़र ही रहा था। इतने में ही भाजपा कार्यकर्ता एक हाथ में पार्टी का झंडा और एक हाथ में काला झंडा लेकर प्रदर्शन करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मोदी से बैर नहीं, गिरिराज तुम्हारी ख़ैर नहीं' का नारा भी बुलंद किया।

Recommended Video

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के काफ़िले को दिखाया काला झंडा

    वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं से अपनी ही पार्टी के सांसद का विरोध करने को लेकर सवाल किया। इस पर विनोद बाबा ने कहा कि हम लोगों ने जिन उम्मीदों के साथ गिरिराज सिंह को जिताया था। वह उन उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे।

    गिरिराज सिंह ने अपने कार्यकाल में जनता के हित के बारे में एक पल भी नहीं सोचा। वह सिर्फ़ अपनी जेब भरते चले गए। हम लोगों ने पीएम मोदी के नाम पर गिरिराज सिंह को जिताया था, ताकि वह पीएम मोदी की सोच के साथ विकास की सियासत करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    गिरिराज सिंह ने जनमत का अपमान किया है। पीएम मोदी से आग्रह है कि इस बार गिरिराज सिंह को किसी भी लोकसभा क्षेत्र से टिकट नहीं दें। अगर वह दोबारा से गिरिराज सिंह को टिकट देते हैं, तो खुद अपनी ही पार्टी की हार सुनिश्चित करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+