नीतीश के साथ आने पर BJP को होगा बड़ा नुकसान, प्रशांत किशोर ने चुनावों को लेकर दी बड़ी चेतावनी
Prashant kishor on nitish kumar, बिहार में जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने 17 महीने पर एक बार फिर पाला बदल लिया है। वे कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़कर फिर से बीजेपी के साथ चले गए हैं। इंडिया ब्लाक बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली नीतीश अब एनडीए का हिस्सा हैं।
नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने बीजेपी के बड़ी चेतावनी दी है। पीके ने कहा कि, बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनाव में इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि, इस नए गठबंधन से जेडीयू और नीतीश कुमार को तो फायदा हो सकता है, लेकिन बीजेपी को 2025 के विधानसभा चुनाव में इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। बीजेपी बिहार में अकेले लड़ती तो अधिक फायदे में रहती। पीके ने बीजेपी को भी पलटने वाली पार्टी करार दिया है। इस घटना से बीजेपी को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।
नीतीश पर निशाने साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'नीतीश जीवन की आखिरी पारी खेल रहे हैं। वो कब क्या करेंगे किसी को नहीं पता। बिहार की जनता ने उन्हें नकार दिया है इसलिए वो अपनी कुर्सी बचाने के लिये ये सब कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बीजेपी का भी वही हाल होगा, जो कांग्रेस का हुआ है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से बीजेपी बार-बार मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को बिहार की जनता पर थोप रही है। इससे जनता में उनकी छवि को भारी नुकसान हुआ है। जनता नीतीश कुमार को नकार चुकी है।
प्रशांत किशोर ने 'भविष्यवाणी' करते हुए कहा कि बीजेपी के समर्थकों के पास आज कोई जवाब नहीं है। वह लोगों के बीच क्या जवाब दें? पीके ने आगे दावा किया कि, नीतीश कुमार आगामी लोकसभा चुनाव के नजरिए से बीजेपी के साथ आए हैं। उन्हें बीजेपी के नाम पर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लहर में कुछ सीट मिल जाएंगी। महागठबंधन के साथ होते तो पांच सीट भी जीत पाना उनके लिए मुश्किल था। नीतीश का पता था कि वे इंडिया गठबंधन से लड़ते तो उनकी पार्टी कितनी सीटें जीत पाती।












Click it and Unblock the Notifications