'शहर के सैकड़ों कुत्ते गायब हो गए', मुंगेर में JDU की मीट-चावल पार्टी पर बीजेपी का गंभीर आरोप
JDU Lalan Singh Meat Rice Party: बिहार भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह की मीट-चावल महाभोज के बाद मुंगेर से सैकड़ों कुत्ते गायब हैं।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मीट-चावल पार्टी लगातार विवादों में घिरी हुई है। ललन सिंह ने 14 मई को मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में मीट-चावल महाभोज का आयोजन किया था। मुंगेर के पोलो ग्राउंड में महाभोज रखा, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने खाना खाया। वहीं अब इस आयोजन पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विवादों में मीट-चावल महाभोज
बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जदयू की दावत के बाद से शहर के सैकड़ों कुत्ते गायब हैं। 14 मई को आयोजित हुआ जेडीयू का महाभोज, उस वक्त भी सुर्खियों में आया था, जब भीड़ के बेकाबू होने पर पुलिस ने लाठी मारकर कार्यकर्ताओं का भगाया था।
बीजेपी ने लगाया शहर से कुत्ते गायब होने का आरोप
वहीं अब विजय कुमार सिन्हा ने ललन सिंह के मटन-चावल भोज पर अन्य जानवर का मांस और शराब परोसे जाने का भी आरोप लगाए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब से जदयू अध्यक्ष ने भोज का आयोजन किया है, तब से सैकड़ों कुत्ते शहर से गायब हैं। उन्होंने कहा कि मामला बहुत गंभीर है। कई लोगों ने मुझे बताया है कि शहर से सैकड़ों कुत्ते गायब हो गए हैं।
Recommended Video
बीजेपी ने की जांच की मांग
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मटन-चावल में किस जानवरों का मांस खिलाया गया। यह जांच का विषय है। शराब परोसी गई या नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए। भाजपा के आरोपों के बाद जदयू ने विजय कुमार सिन्हा को मानसिक रूप से दिवालिया कहा है।
जदयू ने साधा निशाना
जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने भाजपा नेता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विजय कुमार सिन्हा को खुद खुलासा करना चाहिए कि वह अपनी दावत में लोगों को किस जानवर का मांस परोसते हैं।












Click it and Unblock the Notifications