BJP नेता ने तेजस्वी यादव को बताया बिहार के लिए खतरा, RJD ने किया पलटवार

पटना। बिहार में राजनीतिक बयानबाजी इन दिनों खूब हो रही है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नेता व प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को समाज और प्रदेश के लिए खतरा बताया है। भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने पिछले दिनों शिक्षक आंदोलन में तेजस्वी यादव के पहुंचने को लेकर बयान दिया है। प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि तेजस्वी यादव अलग-अलग संगठनों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं और उन लोगों को सरकार के विरुद्ध उकसा रहे हैं। इससे समाज और प्रदेश पर खतरा बढ़ गया है।

BJP spokesperson prem ranjan patel said tejashwi yadav threat to bihar

Recommended Video

    Bihar: Social Media वाले आदेश को लेकर Tejashwi Yadav का CM Nitish Kumar पर वार | वनइंडिया हिंदी

    इसके अलावा रंजन पटेल ने कहा कि यह सरकार षड्यंत्र करने वालों की भक्ति नहीं है, इसलिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस तरह की गतिविधि रोक दें। वरना सरकार कार्रवाई करेगी। वहीं राजद ने भाजपा प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल के बयान पर पलटवार किया है। राजद की ओर से प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा और पूरी बिहार सरकार तेजस्वी यादव की बढ़ती लोकप्रियता से डर गई है। सरकार ना तो शिक्षकों की सुन रहा है ना ही दूसरे लोगों की।

    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में अगर यह लोग नेता प्रतिपक्ष के पास समाधान के लिए पहुंच रहे हैं तो उसमें भी इनके पेट में दर्द हो रहा है। भले यह लोग इसके लिए जो कार्रवाई करें लेकिन तेजस्वी यादव गरीब असहाय दबे-कुचले और सरकार के सताए लोगों के साथ खड़े रहेंगे। बिहार सरकार की तरफ से सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए मंत्री और अफसरों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के निर्देश के बाद से बिहार की सियासी गर्मी बढ़ गई है।

    इस आदेश के बाद सबसे पहले तेजस्वी यादव ने चुनौती दी। बिहार आर्थिक अपराध शाखा के एडीजी की तरफ से जारी किए गए बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस फैसले पर सीएम नीतीश कुमार के लिए संबंधित ट्वीट किया और कहा कि इस आदेश के तहत मुझे गिरफ्तार करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+