Waqf Act पर BJP का पलटवार, शाहनवाज ने RJD को बताया 'जंगल राज के लोग', मनोज तिवारी ने तेजस्वी को घेरा
बिहार चुनाव के बीच वक्फ संशोधन अधिनियम (Waqf Amendment Act) को लेकर जारी राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। आरजेडी (RJD) द्वारा इस एक्ट को ख़त्म करने के बयान पर BJP के दो बड़े नेताओं-राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और सांसद मनोज तिवारी ने करारा पलटवार किया है।
दोनों नेताओं ने आरजेडी पर जनता को गुमराह करने, निराश होने और बिहार में 'जंगल राज' चलाने के पुराने आरोप लगाए हैं।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने क्या कहा?
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने आरजेडी के बयानों को 'जंगल राज' की मानसिकता से जोड़ते हुए ख़ारिज कर दिया। हुसैन ने कहा कि आरजेडी के लोग अभी भी 'जंगल राज' के दौर में जी रहे हैं। उन्हें पता नहीं है कि केंद्र की संसद द्वारा पारित वक्फ संशोधन अधिनियम को सुप्रीम कोर्ट ने भी मंज़ूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि आरजेडी पूरी तरह से 'निराश और हताश' हो चुकी है। ऐसे बयान केवल जनता को गुमराह करने के लिए दिए जा रहे हैं।
#WATCH | Delhi: BJP national spokesperson Syed Shahnawaz Hussain says, "RJD people are from the era of jungle raj. They do not know that the law (Waqf Amendment Act) passed by the central parliament has also been approved by the Supreme Court... Such statements are being made to… pic.twitter.com/0tgto8IQqt
— ANI (@ANI) October 26, 2025
मनोज तिवारी ने भी कसा तंज
पटना से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आरजेडी नेताओं की राजनीतिक समझ और क्षमता पर सीधा तंज कसा और तेजस्वी यादव पर निजी हमला भी किया। तिवारी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड का बिल विधानसभा में नहीं, बल्कि संसद में पास होता है, इसलिए किसी को अपनी क्षमता के अनुसार ही बोलना चाहिए।
'तेजस्वी यादव की 56 इंच लंबी ज़ुबान'
उन्होंने आरोप लगाया कि जब आरजेडी सरकार में थी, तब अपराधी राज करते थे और ये लोग 'जय शहाबुद्दीन' का जाप करते हैं। मनोज तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि 'तेजस्वी यादव की 56 इंच लंबी ज़ुबान है, जबकि NDA के पास 56 इंच का सीना है।' उन्होंने आरजेडी की पहचान 'बिहार को लूटना' बताते हुए कहा कि NDA सरकार अब बिहार में बड़े पुल, रोज़गार, एम्स और अन्य सहायता प्रदान करेगी।
#WATCH | #BiharElections2025 | Patna, Bihar: BJP MP Manoj Tiwari says, "These people are already confusing the public. The Waqf Board bill is passed in Parliament, not in the assembly... One should speak according to one's capacity... You should talk about what is in your… pic.twitter.com/Z3RPVidjFr
— ANI (@ANI) October 26, 2025
क्या था पूरा मामला?
विपक्षी गठबंधन के CM उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि अगर बिहार में INDIA ब्लॉक सत्ता में आता है, तो वक्फ (संशोधन) एक्ट को 'कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा।' मुस्लिम बहुल कटिहार जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि उनके पिता, RJD प्रमुख लालू प्रसाद ने देश में सांप्रदायिक ताकतों से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने कहा कि, 'लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा ऐसी ताकतों का साथ दिया है, और उन्हीं की वजह से RSS और उससे जुड़े संगठन राज्य के साथ-साथ देश में भी सांप्रदायिक नफरत फैला रहे हैं। BJP को 'भारत जलाओ पार्टी' कहा जाना चाहिए। अगर INDIA ब्लॉक राज्य में सत्ता में आता है, तो हम वक्फ एक्ट को कूड़ेदान में फेंक देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications