उद्धव ठाकरे को इतिहास का सबसे घटिया मुख्यमंत्री कहते हुए भाजपा बोली- फडणवीस से ले लो ट्रेनिंग

पटना। बिहार चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने सुशांत सिंह राजपूत व कंगना रनौत का पक्ष लेते हुए अपने विरोधी दलों पर तीखे वार शुरू कर दिए हैं। महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना पर भी भाजपा की बिहार इकाई के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने असभ्य बयान​ दिया। आनंद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्य के इतिहास में सबसे घटिया मुख्यमंत्री कह दिया।

BJP targets on Uddhav Thackeray, Bihar bjp leader says- he should training from Devendra Fadnavis to become successful CM

भाजपा प्रवक्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि, "उद्धव ठाकरे को हमारे महाराष्ट्रियन नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से सफल मुख्यमंत्री बनने की ट्रेनिंग लेनी चाहिए।" आनंद ने यह भी कहा कि, शिवसेना को अपना नाम बदलकर 'बाबर सेना' कर लेना चाहिए।" आनंद बोले कि, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इतने घटिया राजनीतिक व्यक्ति निकलेंगे देश की जनता को पता नहीं था।"

बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने आगे कहा, "महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा पूरा करने के लिए उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार की विरासत और विचारधारा को ताक पर रख दिया। ये शर्मनाम है कि उद्धव ठाकरे सुशांत के न्याय के खिलाफ खड़े हुए, सीबीआई जांच का विरोध करते रहे, यही नहीं बॉलीवुड के 'बाबा-बेबी-मूवी माफिया', ड्रग माफिया और अंडरवर्ल्ड गिरोह के मोहरे बने आरोपियों के साथ भी खड़े हो गए हैं।"

उद्धव ठाकरे को नसीहत देते हुए डॉ. निखिल आनंद बोले कि, उद्धव को देवेन्द्र फडणवीस से सफल मुख्यमंत्री बनने की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत जो भी बयानबाजी कर रहे हैं और साथ ही मुम्बई पुलिस, बीएमसी जो भी पक्षपाती कार्रवाई कर रही है, वह उद्धव ठाकरे के सीधे निर्देश और इशारे पर हो रही है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+