Bihar News: जनता BJP के ‘झूठे वादों और ठगी के इरादों’ को जान गई है, JP Nadda के दौरे से पहले गरमाई सियासत

Bihar BJP Politics: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुईं हैं। इसी क्रम में भाजपा के दिग्गज नेता जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार दौरे को लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ चुका है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर कहा कि, वह 5 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी पटना में, जनसभा संबोधित करेंगे। वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 2019 से भी ज़्यादा अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के सभी 40 सीटों पर NDA गठबंधन जीत का परचम लहराएगी।

BJP President JP Nadda Coming Bihar On 5th October

RJD नेता विजय प्रकाश ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम नीतीश, लालू यादव और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार में महगठबंधन और देश में 'INDIA गठबंधन' बदलाव लेकर आ रही है।

भाजपा ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया है। बिहार का दौरा कर अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रही है। उनके बिहार दौरा से कोई फ़र्क नहीं पड़ने वाला है। जनता झूठे वादों और ठगी के इरादों को जान गई है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता हर ठगी का NDA गठबंधन को जवाब देगी।

जेडीयू प्रवक्ता राज राम ने भी जेपी नड्डा के बिहार दौरे पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि बिहार की ज़मीन पर उनका वेलकम है। पटना से लेकर दिल्ली तक भाजपा नेता हताश और परेशान हैं। विपक्षी एकता को देख NDA गठबंधन के नेता घबराए हुए हैं।

भाजपा ने पिछले 9 सालों में जनता के हितों के लिए कोई क़दम नहीं उठाया है। लोगों को भाजपा का विकल्प INDIA गठबंधन में दिख रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड सीटों से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। सियासी जानकारों की मानें तो 2019 में भले ही NDA गठबंधन का प्रदर्शन लाजवाब रहा, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की राह आसान नहीं है।

भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव नाक की लड़ाई होने वाली है। क्योंकि बिहार और केंद्र में नीतीश कुमार भाजपा के ख़िलाफ़ रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। नीतीश कुमार का नाम राजनीति का रुख मोड़ने वाले नेताओं में किया जाता है, वह कभी अभी अपनी सियासी चाल से सियासी फिज़ा बदल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+