Lok Sabha Election: शत्रुघ्न सिन्हा के ख़िलाफ़ बिहार के इस फिल्म मेकर को उतारने की तैयारी में भाजपा
Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए कुछ दिन ही बचे हैं। चुनाव के मद्देनज़र सभी राजनीतिक पार्टियां जिताऊ उम्मीदवार पर मंथन कर रही है। वहीं भाजपा ने इसकी शुरुआत 195 उम्मीदवारों की सूची से कर दी है।
भाजपा ने अपनी पहली सूची में भोजपुरी सिनेमा के कलाकार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था। पवन सिंह ने भाजपा आलाकमान का इस बात के लिए शुक्रिया अदा किया और फिर उन्होंने कहा कि किसी वजह से वह आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

पवन सिंह के किनारा करने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा का विषय है कि बिहार के आरा से ताल्लुक रखने वाले भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की जगह पर भाजपा की तरफ़ से कौन उम्मीदवार होगा। वहीं सूत्रों के हवाले से यह ख़बर है कि भाजपा ने पवन सिंह की जगह पर भोजपुरी इंडस्ट्री के ही दिग्गज को शत्रुघ्न सिन्हा के ख़िलाफ़ चुनावी मैदान में उतारेगी।
सूत्रों की मानें तो आरा के ही रहने अभय सिन्हा को भाजपा आसनसोल (पश्चिम बंगाल) से उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। आपको बता दें कि अभी तक अभय सिन्हा भोजपुरी में 150 फिल्में बना चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन (IMPA) के अध्यक्ष हैं। आपको बता दें कि IMPA फिल्म मेकर की सबसे बड़ी संस्था है।
पहली बार बिहार से ताल्लुक रखने वाले का द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर के अध्यक्ष का कब्जा हुआ, जो कि अभय सिन्हा ने बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर केसी बोकाड़िया को हराकर पद अपने नाम किया था। अभय सिन्हा शुरू से ही बेबाकी से भोजपुरी इंडस्ट्री के मसलों पर आवाज़ उठाते रहे हैं। अब वह खुद सियासत में सक्रिय होने की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications