Bihar Politics: सियासी घमासान के बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने रखी बड़ी शर्त
Political Crisis In Bihar: बिहार में कभी भी सत्ता परिवर्तन हो सकता है। इससे पहले राजनीतिक दलों की अहम बैठक जारी है। इसी क्रम में बिहार के पूर्णिया ज़िले में कांग्रेस के दफ्तर में विधायक दल की करीब 11:30 बजे कांग्रेस बैठक होने वाली है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में होने वाली है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी जुड़ेंगे। इसके साथ ही जगनानंद सिंह भी शामिल रहेंगे। बिहार में मचे सियासी तूफान के मद्देनज़र यह बैठक की जा रही है।

सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने से पहसे सूत्रों के हवाले से खबर है कि भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बड़ी शर्त रख दी है। भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार से पहले इस्तीफ़ा देने की बात कही है।
नीतीश कुमार इस्तीफ़ा देंगे उसके बाद ही भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों का उन्हें समर्थन मिलेगा। नीतीश कुमार के इस्तीफ़े के बाद एनडीए की विधायक दल की अहम बैठक की जाएगी। एनडीए की विधायक दल की अहम बैठक में एनडीए विधायक दल का नेता के नाम पर नीतीश कुमार को चुना जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications