BJP सांसद ने कहा- नीतीश कुमार को प्रमोट कर खुद CM बनना चाहते हैं उपेंद्र कुशवाहा

पटना। बीते रविवार को जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जो प्रस्ताव पारित हुआ उसके बाद से प्रदेश की सियासी हवा में अब बदलाव नजर आने लगा है। बैठक में सीएम नीतीश कुमार को पार्टी की तरफ से पीएम पद के लिए सटीक उम्मीदवार बताया गया है। वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि अभी पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। हालांकि जदयू और भाजपा के नेता इस मुद्दे पर खूब बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा सांसद अजय निषाद ने जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा है। अजय निषाद ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा यादव का दूध और कुशवाहा का चावल लेकर के खीर बना रहे थे। लेकिन खीर पकी नहीं और अब वो घूम फिर कर जदयू में आ गए हैं।

bjp mp ajay nishad statement on pm material nitish kumar

इसके अलावा निषाद ने कहा कि जदयू के भीतर उनका एक सपना है। अगर नीतीश कुमार का केंद्र की राजनीति में प्रमोशन होता है तो बिहार में मुख्यमंत्री का पोस्ट खाली होगा। आजकल तो उनका होर्डिंग भी लग रहा है कि भावी मुख्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ही हैं।

बता दें कि एक बार फिर जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नेसीएम नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि मैंने किसी को चिढ़ाने के लिए नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल नहीं कहा है. वह वाकई पीएम मैटेरियल हैं। इसके साथ उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भविष्य में नीतीश कुमार देश के लिए बेहतर प्रधानमंत्री हो सकते हैं। अगर कोई इस बात को लेकर चिढ़ता है तो चिढ़ता रहे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Recommended Video

      Nitish Kumar से पूछा गया PM Post को लेकर सवाल तो बोले- ये फालतू बात है... | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+