बीजेपी MP अजय निषाद ने कहा- अगर चिराग NDA में शामिल होते हैं तो नीतीश कुमार को आपत्ति नहीं होनी चाहिए

पटना। मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद ने चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अगर चिराग एनडीए में लौटना चाहे तो कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में चिराग पासवान बड़े जनाधार वाले नेता हैं। उनके आने से एनडीए और मजबूत होगा। इसके अलावा अजय निषाद ने यह भी कहा कि भाजपा में ऐसे फैसले शीर्ष नेतृत्व तय करता है। यह कोई सांसद या मंत्री तय नहीं करता।

bjp mp ajay nishad statement on joinig of chirag paswan in nda

अजय निषाद ने चिराग पासवान की पार्टी लोजपा को लेकर कहा कि भले ही उनकी पार्टी में टूट हो गई है। लेकिन आज की तारीख में चिराग कमजोर नहीं है। भाजपा भी अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में है। बिहार में लोकसभा का चुनाव तीन साल बाद और विधानसभा का चुनाव चार साल बाद होना है। इसलिए अभी इसमें काफी समय है।

इसके अलावा चिराग के एनडीए में शामिल होने पर नीतीश कुमार को आपत्ति होने के सवाल पर भाजपा सांसद निषाद ने कहा कि नीतीश कुमार का अलग दल है, बीजेपी अलग दल है। नीतीश कुमार को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। अगर चिराग पासवान बीजेपी में भी शामिल होते हैं तो उन्हें आपत्ति नहीं होनी चाहिए, क्यों कि उपेंद्र कुशवाहा विधानसभा चुनाव अलग लड़े थे, फिर भी उन्हें जेडीयू में लाकर एमएलसी बनाया गया। फिर संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया। राजनीति में यह सब चलता रहता है, बहुत दिन दुश्मनी नहीं चलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+