बिहार के दरभंगा में बीजेपी विधायक संजय सरावगी का भाई शराब पीते गिरफ्तार
पटना। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के नीतीश सरकार के दावे को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पुलिस ने दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक संजय सरावगी के भाई अजय सरावगी को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि बीजेपी विधायक के भाई अजय सरावगी अपनी गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि अजय के साथ दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमें से एक जिला कलेक्ट्रेट में काम करता है। पुलिस तीनों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications