BJP विधायक ने की यूपी के एनकाउंटर मॉडल अपनाने की मांग, वहीं सासंद ने कहा- चौराहे पर टांगकर गोली मारनी चाहिए

पटना। बीते मंगलवार को पटना में इंडिगोके स्टेशन हेड रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान बिहार में सरकार का हिस्सा बनी भाजपा के विधायक ने बिहार में यूपी के सीएम योगी के मॉडल को अपनाने की बात कही है। पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने बुधवार को पटना के उस इलाके का जायजा लिया, जहां रूपेश सिंह की हत्या हुई थी। इस दौरान नितिन नवीन काफी नाराज हुए थे।

bjp mla said nitish kumar should adopt cm yogi model for criminal

उन्होंने कहा कि अगर अपराधी अपराध करके भाग रहा है तो उसका एनकाउंटर कर देना चाहिए। उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि यूपी और बिहार में कोई खास अंतर नहीं है। आप अपराधी को क्राइम करने के भागने को नहीं दे सकते हैं ना। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर परिस्थितियां खराब हो रही हैं और अपराधी बेलगाम हो रहे हैं तो उनका एनकाउंटर करने में क्या हर्ज है।

वहीं महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने कानून बदलकर अपराधियों को उसी अंदाज में सजा देने की मांग की है, जिस तरह अपराघ किया गया हो। पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने कहा कि इस मामले में प्लानर का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है। अगर कोई अपराध करता है कि उसमें यह खौफ होना भी जरूरी है कि उसे भी कठोर सजा मिलेगी।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं तो कहूंगा कि अपराधियों को ठीक उसी तरह चौक-चौराहों पर टांगकर गोली मार देनी चहिए, जिस तरह से उन लोगों ने अपराध को अंजाम दिया है। हालांकि जनार्दन सिग्रीवाल ने यह भी कहा कि कानून इसके लिए क्या इजाजत देता है, इसे भी देखा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+