बीजेपी विधायक बोले-अगर शहीद के अंतिम संस्कार में जाता तो क्या उन्हें जिंदा कर देता
पटना। देश की सुरक्षा के खातिर अपनी जान खुशी-खुशी न्यौंछावर करने वाले देश के वीर सपूतों की श्रद्धांजलि पर पूरा देश रोता है और उसके शहादत पर गर्व करता है। लेकिन नेताओं का हाल कुछ और ही है। ना तो वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होते हैं और ना ही श्रद्धांजलि देने जाते हैं जब कभी उनसे इस विषय पर बातचीत की जाती है तो उट-पटांग जवाब भी देते हैं। कुछ इसी तरह का जवाब बिहार के बीजेपी विधायक बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री विनोद सिंह ने दिया। जब श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए बिहार के भोजपुर जिले के तीरों के मुजाहिद की अंतिम श्रद्धांजलि दी गई तो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार सरकार के कोई मंत्री नहीं पहुंचे थे। जब इस बात को लेकर मंत्री से बातचीत की गई तो भड़क गए और कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि देना क्या कोई परंपरा है अगर मैं वहां श्रद्धांजलि देने जाता तो क्या उन्हें जिंदा कर देता।

शहीद मुजाहिद की अंतिम यात्रा में ना पहुंचने के बाद दिया बयान
साथ ही उन्होंने कहा कि आपको मालूम है कि कटिहार से पीरो की दूरी 600 किलोमीटर है और हम 450 किलोमीटर की दूरी तय कर कटिहार से यहां पहुंचे हैं। और अब उनके परिवार वालों से मिलने के लिए जा रहे हैं। कल उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर क्या फायदा होता। मैंने दिल से उन को सैल्यूट किया है हमने शहीद नौजवान के लिए दिल से दुआ की है कल ही जाकर क्या मैं उन्हें जिंदा कर देता। जिन आतंकवादियों ने उन्हें मारा है जम्मू कश्मीर में हमारे सिपाही लोग आतंकियों को घेर कर रखा है।

खनन मंत्री है विनोद सिंह ने
आपको बताते चलें कि शहीद को लेकर इस तरह के बयान देने वाले विनोद सिंह के लिए विवादित बयान देना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी अगस्त 2017 में उन्होंने कहा था कि भारत माता की जय न करने वाले पत्रकार पाकिस्तान समर्थक हैं। दरअसल, विनोद सिंह ने बिहार की नई सरकार में शामिल भाजपा के 12 मंत्रियों के सम्मान में हुए संकल्प सम्मेलन में लोगों से कहा था कि वह उनके साथ भारत माता की जय का नारा लगाए जब कार्यक्रम में मौजूद मीडिया कर्मी ने नारा नहीं लगाया तो नाराज हो गए और इस तरह का बयान दे दिया।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
साथ ही उन्होंने कहा कि पहले आप भारत माता की संतान हैं बाद में पत्रकार अगर आप मेरे साथ जोर से भारत माता की जय का नारा नहीं लगाते तो क्या आप पाकिस्तान माता के समर्थक हैं। इस बात को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। तो दूसरी तरफ बिहार सरकार के मंत्री के इस तरह के बयान को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आड़े हाथ लिया तथा केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications