BJP MLA ललन पासवान ने कहा- लालू यादव मुझे खरीदने में विफल रहे, गरीब हूं लेकिन बिकाऊ नहीं

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ फोन मामले को लेकर भाजपा विधायक ललन पासवान ने विजिलेंस थाने में मामला दर्ज करा दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ललन पासवान ने कहा कि लालू यादव साजिश कर रहे थे, जिसमें वो विफल रहे। पार्टी ने तय किया कि इस मामले में एफआईआर करनी चाहिए तो मैंने निगरानी थाने में एफआईआर की है।

Recommended Video

    Bihar: Lalu Yadav के फोन पर BJP MLA Lalan Yadav बोले- गरीब हूं लेकिन बिकाऊ नहीं | वनइंडिया हिंदी
    bjp mla lallan paswan statement on lalu prasad yadav

    पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान ललन पासवान ने कहा कि मैं पढ़ा-लिखा और स्वाभिमानी हूं। राष्ट्रवादी राजनीति कर रहा हूं। हमने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत निगरानी थाने में मुकदमा किया है। उन्होंने कहा कि हकीकत है कि अगर देश में लोकतंत्र नहीं होता तो लालू प्रसाद हों या मुझ जैसा गरीब ललन पासवान जैसा आदमी, कोई जानने वाला नहीं होता। लेकिन लालू प्रसाद लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मैं एक साधारण कार्यकर्ता हूं और रहूंगा।

    इसके अलावा ललन पासवान ने कहा कि मुझे कानून पर भरोसा है और उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा। वहीं अब इस मामले पर एनडीए में शामिल हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी ने कहा कि उनसे भी लालू फोन कर बात करने की कोशिश में लगे थे।

    जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव उनसे भी लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए उनकी पार्टी के लोगों को फोन कर रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+