BJP विधायक ने कहा- जिसको भी भारत में डर लगता है वो अफगानिस्तान चला जाए, वहां पेट्रोल भी सस्ता है

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिसको भी भारत में डर लगता है वो अब अफगानिस्तान जा सकते हैं। इसके अलावा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भी तंज कसा है। वहीं अफगानिस्तान चले जाने वाले बयान पर प्रदेश में सियासी हंगामा मचा हुआ है। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि भारत में रहने से जिन लोगों को डर लग रहा है, वे अफगानिस्तान चले जाएं। वहां पर उनको भारत की खूबी का पता चलेगा।

bjp mla haribhushan thakur said some people go afghanistan

भाजपा विधायक बचौल ने आगे कहा कि वहां पर तो पेट्रोल-डीजल भी सस्ता है। बीजेपी विधायक ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि वहां से हिंदुओं को लाया जाने की बात सही है। धर्म के नाम पर तो देश बंट गया और अब भी अगर भारत के लोग नहीं संभले, तो आने वाले दिनों भारत में भी अफगानिस्तान और तालिबान बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि वोट के चश्मे से नहीं भारत के हितों की बात को देखने की अभी जरूरत है।

बता दें कि इससे पहले भी भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। विधानसभा में सदन के अंदर जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा उठा कर हलचल तेज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि सीमांचल के कई इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यक और मुस्लिम बहुसंख्यक होते जा रहे है और यही हाल रहा तो बिहार में आने वाले सालो में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई थी। भाजपा के कई विधायक भी समर्थन में आ गए थे लेकिन जदयू सहित दूसरी तमाम राजनीतिक पार्टियों ने इस बयान से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+