बिहारः पिता की फोटो लेकर मंत्रालय का चार्ज लेने पहुंचे भाजपा मंत्री, किया गया मंत्रोच्चार

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नितिन नवीन ने गुरुवार को वैदिक मंत्रोचार के साथ विभाग में पदभार ग्रहण किया। नितिन नवीन के साथ आए ब्राह्मणों ने पथ निर्माण विभाग में पहले पूजा-पाठ की। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार किया तब मंत्री नितिन नवीन अपनी कुर्सी पर बैठे। इस दौरान नितिन नवीन अपने पिता स्वर्गीय नवीन सिन्हा की तस्वीर भी विभाग में साथ लेकर आए थे। मंत्री की कुर्सी पर बैठने से पूर्व नितिन नवीन ने पिता को प्रणाम करते हुए कहा कि आज वो जो कुछ हैं अपने पिता की बदौलत हैं और यहां हैं।

Bjp minister nitin navin take his father photo during taking charge of ministry

उन्होंने कहा कि पिता के संघर्ष की बुनियाद के कारण यहां तक पहुंच पाया हूं। मेरे पिता की तस्वीर मेरे लिए इस संकल्प के बराबर है कि मैं बिहार के जनता की सेवा निष्पक्ष और ईमानदारी के भाव से करूं। पथ निर्माण विभाग में पदभार ग्रहण करने के बाद मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि मेरी प्राथमिकता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को साकार करना है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जो सपना पीएम मोदी ने देखा है देश और बिहार के लिए मैं उसे पूरा करूंगा और जो नीतीश कुमार ने सपना बिहार के विकास के लिए देखा है मैं उसका भागीदार बनूंगा और उसे पूरा जरूर करूंगा। नवनिर्वाचित मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए और खास करके बिहार के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो संकल्प प्रधामंत्री ने लिया है, उसे आगे बढ़ाऊंगा। बिहार के युवाओं को कैसे ज्यादा से ज्यादा पथ निर्माण विभाग के जरिये रोजगार मिल सके और यहां के युवा कैसे स्वरोजगार कर सकें इसपर मैं काम करूंगा।

नितिन नवीन ने कहा कि कैसे बिहार के किसी भी कोने से कोई भी व्यक्ति 5 घंटा में पटना पहुंच जाए यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है और जल्द ही विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा करके अन्य मामले पर भी काम जल्द शुरू करूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सभी परियोजना समय से पूरी हो यह हमारी प्राथमिकता है। बजट सत्र में सभी विधायकों के सवालों का जवाब पथ निर्माण विभाग मजबूती से देगा, जिससे किसी भी विधायक को शिकायत का मौका ना मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+