'कलियुग के धृतराष्ट्र' हैं लालू, बेटे के लिए देंगे मंत्रियों की बलि: गिरिराज सिंह

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर एफआईआर दर्ज होने के बाद वहां सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद तेजस्वी यादव द्वारा पद से इस्तीफा नहीं दिए जाने के बाद विपक्षी पार्टी भाजपा ने एक बार फिर से राजद और पार्टी मुखिया लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है।

 BJP Minister Giriraj Singh called Lalu Prasad Yadav Kalyug Dhritrashtra

अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तुलना घृतराष्ट्र से कर दी है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लालू कलयुग के घृतराष्ट्र है , जो बेटे के मोह में राजद मंत्रियों की बलि चढ़ा देंगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू के भविष्य का प्लान तक बना दिया। गिरिराज सिंह ने लालू के प्लान का खुलासा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद लालू अपनी बात से पलट जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो अपने बेटे के लिए राजद के सभी मंत्रियों की बलि चढ़ा देंगें।

आपको बता दें कि सीबीआई छापेमारी के बाद लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और उनकी बेटी मीसा भारती की मुश्किलें बढ़ गई है। इन छापेमारी के बाद बिहार सरकार पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को उनके पद से बर्खास्त करने का दवाब बढ़ता जा रहा है, जबकि लालू किसी भी कीमत पर बेटे के पद को बचाने में लगे है। तेजस्वी यादव ने अपने आरोपों को गलत बताते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+