बिहारी होकर भी बिहारियों पर ये क्या बोल गए बीजेपी के कद्दावर मंत्री

पटना। बिहार की गलियों से निकलकर सांसद बनने और अब केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले अश्विनी चौबे ने बिहारियों को लेकर एक अजीबो-गरीब बयान दिया है। राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के एम्स में बिहारी ही हैं जो भीड़ बढ़ा रहे हैं। चौबे के इस विवादास्पद बयान ने बिहार की राजनीति को और गर्म कर दिया है।

BJP Minister ashwini chaubey given controversial statements on bihari people

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत करते हुए बिहारियों को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग छोटी-छोटी सी बीमारी होने पर भी दिल्ली एम्स इलाज कराने के लिए चले आते हैं, जिससे यहां काफी भीड़ लग जाती है। यह कार्यक्रम राजधानी पटना में संबोधित किया जा रहा था, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री कि इस बेतुके बयान को लेकर बिहार में विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक बार फिर बिहार की राजनीति का माहौल गर्म कर दिया है।

आपको बताते चलें कि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे विवादित बयान देने को लेकर पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं। पिछले बार चुनाव के वक्त उन्होंने बिहार के नवादा जिले के रजौली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूतना बताते हुए कहा था कि लालू और नीतीश इस पूतना की गोद में बैठकर जहर पीने के लिए छटपटा रहे हैं। वहीं अश्विनी चौबे ने राहुल गांधी को विदेशी तोता बताया था। तो फिर दूसरी बार सोनिया गांधी को इटली की गुड़िया जहर की पुड़िया और देश में जहार मत घोलो का बयान दिया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाया था।

अश्विनी चौबे बयान के साथ-साथ और भी कामों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मंच पर ही जोर-जोर से रोना शुरु कर दिया था। जिसमें पूरा मैदान भाषण सुनते सुनते रोने लगा था। उन्होंने कहा था कि हमारे अपने ने ही मुझे जिंदा जला दिया है अगर मैं केदारनाथ हादसे में मर जाता तो आज यह दिन देखने को नहीं मिलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+