Bihar Politics: बिहार में 'हिंदुत्व कार्ड' खेलने के लिए भाजपा का मास्टर प्लान, जानिए क्या है तैयारी
BJP Bihar Master Plan: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ़ सीएम नीतीश कुमार अपने द्वारा कराये गये कार्यों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं भाजपा नेता महागठबंधन सरकार की खामियों को उजागर प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
चुनावी दांवपेंच के बीच लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा बिहार में बड़ा हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी कर रही है। इसी क्रम में भाजपा की बिहार इकाइ ने प्रदेश के 50 लाख लोगों को अयोध्या दर्शन करवाने का प्लान बना रही है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सभी 243 विधानसभा सीटों पर इस बाबत काम शुरू किया जा चुका है।

22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस काम को अंजाम दिया जाएगा। हिंदुत्व एजेंडे के तहत बिहार में सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए इसे भाजपा के मास्ट प्लान के तौर पर देखा जा रहा है। इस काम को अंजाम देने के लिए बूथ लेवल पर भाजपा RSS और VHP जैसे हिंदू संगठनों की मदद ले रही है।
सूत्रों की मानें तो प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस संगठन के कार्यकर्ता लोगों ने निमत्रण देने का काम शुरु कर दिया है। आपको बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लइवा 22 जनवरी को विभिन्न जगहों पर बड़ी स्क्रीनों पर दिखाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक विहिप ने पटना में प्रदेश के सभी जिलो के पदाधिकारियों को बुलाया था। इस बैठक में सभी जिलों को पदाधिकारियों को अपने-अपने इलाके के लोगों को अयाध्य दर्शन के लिए न्योता देने का निर्देश दिया गया था।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी का यह बड़ा चुनावी दांव माना जा रहा है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि जदयू के किनारा करने के बाद, भाजपा बिहार में अपनी सियासी पकड़ मज़बूत करने के लिए विभिन्न एजेंडों पर काम कर रही है। इसमें सबसे बड़ा एजेंडा हिंदुत्व कार्ड है।












Click it and Unblock the Notifications