बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सीने में उतारी गईं कई गोलियां

नेता दिनेश शर्मा अपने एक मित्र दवा कारोबारी के साथ थे, जो अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें हथियार दिखाते हुए रोक लिया और उनके सीने में गोली उतार दी।

पटना। बिहार में अपराधियों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपराधी कब, कहां और किसे अपनी गोलियों का निशाना बना देंगे कहना मुश्किल है। एक बार फिर अपराधियों ने बिहार के सारण जिले में अपना तांडव दिखाया और भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने भाजपा नेता को उस वक्त अपनी गोली का निशाना बनाया जब वो अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बीजेपी सांसद ने इस हत्याकांड को महा जंगलराज का नमुना बताते हुए नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया।

बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सीने में उतारी गईं कई गोलियां
बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सीने में उतारी गईं कई गोलियां

जानकारी के मुताबिक नेता दिनेश शर्मा अपने एक मित्र दवा कारोबारी के साथ थे, जो अपनी दुकान बंदकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें हथियार दिखाते हुए रोक लिया और उनके सीने में गोली उतार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दिनेश शर्मा कि हत्या की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा मचाने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।

बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सीने में उतारी गईं कई गोलियां

दिनेश शर्मा बीजेपी के पूर्व रिविलगंज प्रखंड कमिटी में महासचिव थे। हर दिन की तरह वो कल रात रिविलगंज में स्थित अपनी दुकान को बंद कर शेखपुरा अपने घर जा रहे थे, वहीं पहले से ही रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधियों ने पचपतरा के पास उन्हें रोका और लूटपाट करते हुए सीने में कई गोलियां उतार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सीने में उतारी गईं कई गोलियां

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने नीतीश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बिहार में अब अपराधी बेखौफ हो गए हैं। जो जब चाहे जहां घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं, ये महा जंगलराज का नमूना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+