लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव को थप्पड़ मारने पर भाजपा नेता का एक करोड़ देने का ऐलान

Recommended Video

    BJP नेता के बिगड़े बोल कहा मारो Tej Pratap Yadav को थप्पड़, दूंगा 1 करोड़ । वनइंडिया हिंदी

    पटना। भारतीय जनता पार्टी की पटना यूनिट के मीडिया इंचार्ज अनिल साहनी ने लालू यादव के बेटे राजद विधायक तेज प्रताप को थप्पड़ मारने वाले शख्स को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक सभा में बिहार के उपमुख्यमंत्री सीएम सुशील कुमार मोदी के बेटे की शादी में जाने पर उन्हें घर में घुसकर मारने की बात कही थी। जिसकी प्रतिक्रिया में अब भाजपा नेता तेज प्रताप पर ईनाम रख रहे हैं। भाजपा की पटना ईकाई ने इस मामले को लेकर लालू यादव और तेज प्रताप यादव का पुतला भी जलाया।

    भाजपा और जदयू नेताओं ने साधा निशाना

    भाजपा और जदयू नेताओं ने साधा निशाना

    भाजपा नेताओं ने जहां तेजप्रताप के बयान की तीखी आलोचना की है, वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू के बेटों को समझना चाहिए कि यह 1990 के दौर का जंगलराज नहीं है। राज्य में अब कानून का राज है। भाजपा के शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पहले तो राबड़ी देवी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था और अब उनके बेटे ने सुशील मोदी को धमकी दी है। लालू यादव को अपने परिजनों के व्यवहार और बयानबाजी पर ध्यान देना चाहिए।

    ये बोले थे तेजप्रताप

    ये बोले थे तेजप्रताप

    औरंगाबाद में एक सभा में बोलते हुए तेज प्रताप ने कहा कि हम डरते नहीं हैं। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मैं सुशील मोदी के घर में घुसकर मारूंगा। तेज प्रताप ने कहा 'सुशील मोदी ने फोन पर बेटे की शादी का निमंत्रण दिया है। अगर मैं उनके बेटे की शादी में जाता हूं तो उनकी पोल खोलकर रख दूंगा। यह निमंत्रण हमारे परिवार को शादी में बुलाकर बेइज्जती करने के लिए है। हम डरते नहीं हैं। हम वहीं सभा करेंगे और शादी में तोड़फोड़ करेंगे। घर में घुसकर मारेंगे।

    सुशील मोदी दे चुके जवाब

    सुशील मोदी दे चुके जवाब

    सुशील मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेज प्रताप कुंठित हैं। वह मेरे बेटे की शादी में बाधा डालना चाहते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस मामले में वह राजनीति क्यों कर रहे हैं। मैं तो लालू प्रसाद यादव के बच्चों की शादी में सम्मानपूर्वक जाता रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि लालू यादव इस मामले में तेजप्रताप से जरूर बात करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+