बिहारः भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

पटना। कोरोना के मामले अब देश में एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीपी ठाकुर ने इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर बताई। साथ ही उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि हाल के दिनों में जो लोग भी उनके संपर्क में आए हैं वे सभी कोरोना की जांच करवा लें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। डॉ. सीपी ठाकुर ने बताया कि कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उन्होंने खुद की जांच कराई, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

bjp leader and former minister dr cp thakur corona positive

बता दें कि बिहार स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को आठ और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1209 हो गई है। वहीं कोरोना से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,29,474 हो गई है। हालांकि प्रदेश में 2 लाख 22 हजार 492 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। यानी कि अभी 5772 सक्रिय मरीज हैं।

इसके अलावा झारखंड में गुरुवार को 18543 लोगों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें 230 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन मरीजों की मौत हो गई है। प्रदेश में अबतक 937 मरीजों की मौत हो गई है। जबकि एक लाख 6 हजार 972 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिसमें एक लाख 3 हजार 435 मरीज स्वस्थ हो गए। इस वक्त प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2600 है। बता दें कि गुरुवार को मिले 230 संक्रमितों में से 66 मरीज रांची से मिले हैं।

जबकि बोकारो से 30, चतरा से दो, देवघर से 10, धनबाद से 17, जमशेदपुर से 33, गढ़वा से 14, गिरिडीह से 5, गुमला से पांच, हजारीबाग से दो, पलामू से 10, रामगढ़ से 6, सरायकेला से 8, पश्चिम सिंहभूम से 13 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा लातेहार और जामताड़ा से एक-एक, लोहरदगा से तीन, साहिबगंज से एक और सिमडेगा से तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+