जीतन राम मांझी की जुबान काटने वालों को 11 लाख का इनाम देने वाले भाजपा नेता पार्टी से निलंबित, मांगी सफाई
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की जुबान काटने वालों को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने वाले मधुबनी से भाजपा नेता गजेंद्र झा पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने पार्टी से गजेंद्र झा को निलंबित कर दिया है। साथ ही पार्टी आलाकमान को 15 दिन के अंदर इस बयान पर सफाई देने को कहा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी ने एक सभा के दौरान ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद से उनका चौतरफा विरोध होने लगा। इसी क्रम में भाजपा नेता गजेंद्र झा ने भी मर्यादा पार करते हुए कहा था कि जो भी ब्राह्मण समाज का आदमी जीतन राम मांझी की जीभ काटकर लाएगा उसे 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा।
Recommended Video
भाजपा नेता गजेंद्र झा ने मांझी पर सनातन धर्म के खिलाफ जानबूझकर बार-बार टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। गजेंद्र झा ने कहा था कि अगर मांझी हिंदू सनातन धर्म को नहीं मानते हैं तो उन्हें धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए। जो भी ब्राह्मण का बेटा समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मांझी की जुबान काटेगा उसे 11 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
वहीं जीतन राम मांझी के समर्थन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या नजर आईं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी वालों इतना नाटक क्यों? माँझी का साथ भी चाहिए और बयान पर रोना भी है? बिना माँझी के सरकार क्यों नहीं चलाते? स्वाभिमान मर गया क्या भाजपा वालों? हिम्मत है तो बिना माँझी के सरकार चला के दिखाओ?












Click it and Unblock the Notifications