Begusarai: माफ कीजिएगा, BJP ने यह देश या हिंदुत्व के लिए नहीं किया, महागठबंधन प्रत्याशी ने क्यों दिया ये जवाब

Begusarai Lok Sabha Seat: बेगूसराय लोकसभा सीट बिहार की हॉट लोकसभा सीटों में शुमार की जा रही है। यही वजह है कि सियासी चर्चाओं में बेगूसराय की सियासत सुर्खियों में है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड रिपोर्ट लेने बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची। यहां के प्रत्याशियों और मतदाताओं से विभिन्न मुद्दों पर बात की।

वन इंडिया हिंदी से बेगूसराय लोकसभा सीट के महागठबंधन प्रत्याशी अवधेश राय ने ख़ास बातचीत की। उनसे सवाल किया गया कि भाजपा नेता हिंदुत्व और राम मंदिर के नाम पर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। आपके गठबंधन (इंडिया गठबंधन) के नेता राम मांदिर पर विवादित बयान देते रहे हैं। क्या यह चुनाव में आप लोगों के लिए चुनौती नहीं है। वीडियों में देखें उन्होंने क्या कुछ कहा है।

BJP did not do this for the country or Hindutva mahagathbandhan pratyashi Begusarai lok Sabha

अवधेश राय ने कहा कि हिंदू समुदाय के लोग भाजपा के झांसे से दीर्घ भ्रमित तो हुए लेकिन अब भाजपा की सच्चाई जान चुके हैं। सनातन धर्म और हिंदू धर्म में चार पीठ है, चारों पीठ के महंत हैं। उन महंतों की आज भी धार्मिक लोग मान सम्मान करते हैं। चारो पीठ के महंत ने कह दिया, अयोध्या जी के अर्धनिर्मित मंदिर में भगवान की मूर्ति स्थापित करना बहुत बड़ा पाप होगा।

Recommended Video

    इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी से Exclusive बातचीत,अवधेश राय ने गिरिराज सिंह पर बोला हमला

    ये देश के लिए विनाशक है। माफ़ कीजिएगा मोदी जी ने, देश के लिए या हिंदुत्व के लिए नहीं कर रहे थे। उनको लग रहा था कि देश के लोग महा मुर्ख हैं, 2024 में अयोध्या जी से ऐसा मसाला छोड़ेंगे कि लोग झांसे में आ जाएंगे। मूर्ति स्थापित कर लोगों को अहम मुद्दों से डायवर्ट कर देंगे। लेकिन लोग यह चाल समझ चुके हैं।

    देश के अंदर दीर्घ भ्रमित करने की कोशिश भाजपा और आरएसएस के लोग कर रहे थे, वह भ्रम टूट चुका है। रोटी और रोज़गार ने लोगों की आखें खोल दीं है, इसलिए अब कोई चालबाज़ी चलने वाली नहीं है। जनता अब रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य की बात कर रही, झांसे में नहीं आने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+