Birthday Viral Video: पिस्टल से केक काट कर युवक दिखा रहा था 'भौकाल', Return Gift में मिली जेल
Cake Cutting With Gun: सोशल मीडिया पर भौकाल दिखाने के चक्कर में युवा सही और गलत की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। जन्मदिन पर पिस्टल से केक काटना युवक को महंगा पड़ गया।

Birth Day Viral Video: बिहार के दो ज़िलों से जन्मदिन पर तमंचे से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एक वीडियो दानापुर (पटना) और दूसरा बांका से वायरल हुआ था।
Recommended Video
बांका में जन्मदिन के मौके पर एक युवक ने पिस्टल से चार केक काटा, जश्न में उसके दोस्त भी शामिल थे। पुलिस की संज्ञान में मामला आने के बाद जांच शुरू की गई। दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कैप्शन में माफिया डॉन भी लिखा हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शरू की। बांका सदर थाना पुलिस ने कौशल तांती (समुखिया मोड़ निवासी) और निखिल कुमार (एकसिंघा निवासी) को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वीडियो में दिख रहे अन्य युवकों की तलाश जारी है।
शंभू यादव (थाना अध्यक्ष, बांका टाउन) ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी चिह्नित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दानापुर (पटना) का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। वायरल वीडियो की तफ्तीश के बाद एक आरोपी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडियो दानापुर के पेटिया बाजार का बताया जा रहा है। आरोपी युवक वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर पिस्टल से केक काट रहा था। इतना ही नहीं पटाखे फोड़ने के साथ हवा में पिस्टल भी लहराई जा रही थी। दानापुर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। केक काटने में इस्तेमाल हुआ पिस्टल भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया जिससे वीडियो बनाया गया था। कमलेश्वर प्रसाद (थाना अध्यक्ष, दानापुर) ने जानकारी देते हुए बताया वायरल वीडियो की जांच के बाद, पिस्टल से केक काटने वाले युवक की पहचान की गई।आरोपी का नाम शिवा यादव है, वह पटिया बाजार (दानापुर) का ही निवासी है। पुलिस की मानें तो वायरल वीडियो 3 अप्रैल का है। जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद वायरल किया गया था।
ये भी पढ़ें: Bihar में भी दौड़ेगी Vande Bharat Express Train, जानिए रूट और टाइमिंग












Click it and Unblock the Notifications