Bihta News: अचानक गायब हुआ प्राचीन शिवलिंग, 1962 से पूजा करते आ रहे थे ग्रामीण, जांच में जुटी पुलिस
Bihta News: बिहार के विभिन्न ज़िलों बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर भी कांड करने से परहेज़ नहीं कर रहे हैं। ताज़ा मामला राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र का है, जहां विशंभरपुर गांव में चोरों ने शिवलिंग की चोरी कर ली।
ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन शिवलिंग की लोग सदियों से पूजा करते आ रहे थे, जिसे लेकर चोर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक लोगों ने पूजा की, बुधवार की सुबह जब पूजा करने गए तो देखा कि प्राचीन शिवलिंग गायब था।

बुधवार की सुबह पूजा अर्चना करने गए लोगों ने देखा कि शिवलिंग अपनी जगह पर नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए शिवलिंग को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग भी की है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में प्राचीन कुएं की खुदाई हो रही थी। इसी दौरान शिवलिंग मिला था। 1962 से गांव के लोग इस शिवलिंग की पूजा करते आ रहे थे। बुधवार की सुबह अचानक शिवलिंग गायब होने के गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रशासन के डर से बेखौफ बदमाश किसी भी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों को चाहिए कम से कम धार्मिक चीज़ों की चोरी करने से डरें अब तो भगवान का घर भी महफूज़ नहीं है। गांव से प्राचीन शिवलिंग का चोरी होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।












Click it and Unblock the Notifications