Illegal Sand Mining: बिहटा में तस्करों ने महिला ऑफिसर पर हमला किया, तीन अधिकारी घायल, 44 गिरफ्तार, VIDEO
Illegal Sand Mining: बिहटा में रेत खनन में लगे लोगों और तस्करों ने महिला अधिकारी पर हमला किया। तीन अधिकारी घायल हुए हैं। पुलिस ने 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Bihta Illegal Sand Mining और महिला अधिकारी के साथ शर्मनाक बर्ताव के कारण खबरों में है। पटना के पास बिहटा में गैरकानूनी तरीके से बालू की तस्करी में लगे लोगों ने खनन विभाग की Woman officer पर हमला किया।
रिपोर्ट के अनुसार गैर कानूनी काम करने में लगे लोग महिला अधिकारी को खींचने और उस पर हमला करने का दुस्साहस किया। पुलिस ने इस गंभीर आपराधिक मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
बिहटा की घटना पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार दर्जनों लोगों ने माइनिंग डिपार्टमेंट की महिला अधिकारी को उस समय निशाना बनाया जब अवैध तरीके से बालू लदे ट्रकों पर कार्रवाई हो रही थी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की बिहार पुलिस ने पुष्टि की है। वीडियो में लोगों को अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी करते सुना जा सकता है। बता दें कि बिहटा कस्बे में अवैध रेत खनन की खबरें कई बार आ चुकी हैं।
पटना एसएसपी के बयान के अनुसार, 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 3 प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। महिला अधिकारी पर हमले से संबंधित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इस मामले में पश्चिमी पटना के एसपी राजेश कुमार ने कहा, असामाजिक तत्वों के एक समूह ने एक जिला खनन अधिकारी पर तब हमला किया जब वह क्षेत्र में रेत खनन से संबंधित एक अभियान चला रही थी।
एसपी राजेश कुमार के अनुसार, बिहार पुलिस अब तक 44 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिला खनन अधिकारी और दो खनन निरीक्षकों सहित 3 अधिकारी घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications