बिहार में हुआ विचित्र बच्चे का जन्म, डर कर चिल्लाई मां
पटना। बिहार के जमुई जिले में एक महिला के पेट से एक विचित्र बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष अस्पताल के बाहर भीड़ लगाए रहे। बच्चे को देखने के बाद सभी तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ बच्चे की मां अपने बच्चे की हाल को देखकर काफी डरी हुई और रो रही थी। दरअसल, बच्चा कि दोनों आंख ही नहीं है। मामला बिहार के जमुई जिले के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर की है।

बिहार के लखीसरया का मामला
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के लखीसराय जिले की रहने वाली पहाड़ी सपेरा की पत्नी रानी देवी कल पेट में दर्द की शिकायत लेकर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंची थी जहां डॉक्टरों ने उसे मां बनने की बात बताएं तथा अस्पताल में भर्ती करवा लिया। वहीं महिला के परिवार वाले भी काफी खुश है लेकिन जब महिला ने बिना आंख वाले बच्चे को जन्म दिया तो सभी खुशी गम में बदल गई।

बच्चे को देखने के लिए लगा मज़मा
जैसे ही इस बात की जानकारी अस्पताल में इलाज करा रहे अन्य लोगों को हुई तो सभी बच्चे को देखने के लिए वहां पहुंचे और देखते ही देखते बच्चे को देखने के लिए शहर के कई इलाकों से लोगों की हुजूम लग गया। हालांकि किसी तरह लोगों को वहां से हटाया गया।

अनुवांशिकता का विकास ना होने की वजह से हुआ ऐसा
वहीं अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्रसूता के सही तरीके से खानपान नहीं होने की वजह से अनुवांशिकता का विकास नहीं हो सका। इसी कारण बच्चे की आंखों का विकास नहीं हो पाया। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications