VIDEO: दिलदार निकला दूल्हा, बिन बुलाए शादी में खाने पहुंचे छात्र से कहा- दोस्तों के लिए भी लेते जाना
कई बार तो लोग शादी में बिना बुलाए भी खाने के लिए चले जाते हैं। हाल ही में इस तरह का एक मामला सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर भोपाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें शादी में बिना बुलाए पहुंचे एक युवक को बरातियों ने पकड़ लिया था। जिसके बाद युवक को बेइज्जत कर उससे प्लेटें साफ कराई थीं। अब बिहार में भी एक ऐसा ही मामला आया है। लेकिन युवक को बेइज्जत नहीं किया गया, बल्कि उसे दूल्हे ने दोस्तों के लिए साथ खाना ले जाने के लिए भी कहा।
शादी में बिन बुलाया बाराती बना छात्र
ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दूल्हे से बात कर रहा है। वह दूल्हे के पास बैठा हुआ है। लड़का दूल्हे से कह रहा है कि, भैया आपकी शादी में हम यहां आए है। मुझे पता नहीं आपका नाम क्या है और आपका घर कहां है। मैं हॉस्टल में रहता हूं। आज खाना बनाए नहीं थे। हमें भूख लगा था। हम आपकी शादी में आ गए खाने। आपको कोई दिक्कत तो नहीं हैं।
दूल्हे ने कहा- हॉस्टल के दोस्तों के लिए भी ले जाना
इस पर दूल्हे ने जो जवाब दिया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। दूल्हें ने युवर से कहा कि, कोई देकर दिक्कत नहीं। आप खुद खाइए। इसके साथ ही दूल्हा कहता है कि 'अपने होस्टल के बच्चा लोगों के लिए भी खाना ले जाना। इसके बाद लड़का दूल्हे को शादी की शुभकामनाएं भी देता है। वीडियो बिहार की किसी शादी का बताया जा रहा है। लोग दूल्हे की प्रशंसा करते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं।
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर लोग बिहार के इस दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स ने कहा कि दुनिया में भांति-भांति के लोग हैं। कुछ बिन बुलाए मेहमानों के शादी में खाना खाने पर उनसे बर्तन धुलवाते हैं, तो कुछ इस दूल्हे जैसे। वहीं मध्य प्रदेश वाले मामले से जोड़ते हुए लोगों ने कहा कि दुनिया में हर तरह के लोग होते हैं कुछ बिहार के दूल्हे जैसे, तो कुछ मध्य प्रदेश वाली घटना में शामिल लोगों जैसे।
भोपाल में छात्र से धुलाए बर्तन
एक यूजर्स @_Ankur_Anand ने अपना ऐसा ही अनुभव साझा करते हुए लिखा कि, मैं खुद बहुत बार अपने दोस्तों के साथ बिना निमंत्रण के शादी मैं खा चूका हूं | जब मैं नवोदय होस्टल मैं था और 20 बच्चें जाते थे। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि,बहुत ही प्यारा वीडिया है, दूल्हे ने दिल जीत लिया है। बता दें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक युवक बर्तन धोता हुआ दिख था। दरअसल, यह युवक शादी में बिना बुलाए पहुंच गया था। एमबीए के छात्र से बर्तन धुलाए गए थे।
Mehreen Qazi ने दी शादी के दूसरे माह की मुबारकबाद, IAS पति अतहर खान ने कमेंट में लिखा- I Love You