Bihar Weather News: स्वेटर निकाल लीजिए! प्रदेश में फिर होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, पढ़िए बिहार का मौसम समाचार
Bihar Weather News Today: बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर चक्रवात बनने के आसार हैं। प्रदेश में मौसम का मिज़ाज बदलते ही ठंड और ज़्यादा बढ़ेगी।
बिहार के कुछ जिलों में 23 से 26 अक्टूबर तक हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके साथ ही तेज़ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी। वहीं तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण बिहार में चक्रवात का सबसे ज़्यादा असर देखने को मिलेगा।

दक्षिण-मध्य, पूर्वी बिहार में 23 अक्टूबर और दक्षिण भाग के कुछ जिलों में 24 अक्टूबर को हल्की बारिश और गर्जन हो सकती है। वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह सकती है। वहीं पूरे बिहार के कुछ जिलों में 25 अक्टूबर को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा से चलेगी।
दक्षिण और उत्तर-पूर्व भाग के कुछ जिलों में 26 अक्टूबर को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। चक्रवात की वजह से कृषि पर भी असर पड़ सकता है। वहीं यातायात भी प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सलाह है कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और घर से निकलते वक्त सावधानी बरतें।












Click it and Unblock the Notifications