Bihar Voter List: बिहार में 35.7 लाख वोटर अपने पते पर नहीं मिले, अब चुनाव आयोग करने वाला है बड़ी कार्रवाई!

Bihar Voter List 2025 (Election Commission): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले चुनाव आयोग ने राज्य में मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया (SIR) यानी वोटर लिस्ट रिवीजन के तहत एक बड़ा खुलासा किया है। बिहार के करीब 35.7 लाख मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जो अपने पते पर मौजूद नहीं हैं। ये आंकड़ा बिहार के कुल 7.9 करोड़ मतदाताओं का लगभग 4.5 फीसदी है।

चुनाव आयोग के मुताबिक बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) ने ऐसे मतदाताओं के पते पर तीन बार अनिवार्य दौरे किए, लेकिन फिर भी वे वहां नहीं मिले। अब चुनाव आयोग ने तय किया है कि इन मतदाताओं की जानकारी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों और 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा की जाएगी ताकि वे 25 जुलाई तक इन मतदाताओं की वास्तविक स्थिति की पुष्टि कर सकें।

Bihar Voter List 2025 Election Commission

कहां गए बिहार के 35.7 लाख वोटर?

  • चुनाव आयोग के मुताबिक 35.7 लाख मतदाताओं में से 12.5 लाख मतदाता संभवत: मृत हैं।
  • 17.4 लाख मतदाता स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं।
  • 5.8 लाख मतदाता एक से ज्यादा स्थानों पर रजिस्टर पाए गए हैं।

अब तक की रिपोर्ट क्या कहती है?

चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 88.7% मतदाताओं के गणना फॉर्म (Enumeration Form) मिल चुके हैं।इनमें से 82% फॉर्म ECINet (चुनाव आयोग का ऐप) पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं।

अब केवल 6.8% मतदाताओं के फॉर्म बाकी हैं, यानी करीब 54.1 लाख मतदाताओं को अपना फॉर्म जमा करना बाकी है।

1 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग ने बताया है कि जो भी मतदाता 25 जुलाई तक अपना फॉर्म जमा करेंगे, चाहे उनके दस्तावेज पूरे हों या नहीं, उन्हें 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

इसके बाद, दस्तावेजों की पूर्ति या सुधार का काम दावा-आपत्ति अवधि (Claims and Objections) के दौरान किया जा सकेगा।

बाहर गए लोग भी ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म

जो लोग फिलहाल बिहार से बाहर हैं, उनके लिए भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वे ECINet ऐप या वोटर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा, वे प्री-फिल्ड फॉर्म डाउनलोड करके, उसे भरकर अपने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से BLO को भेज सकते हैं - चाहे वह व्हाट्सएप से हो या किसी अन्य माध्यम से।

शहरी क्षेत्रों में लगाए जाएंगे कैंप, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने क्या कहा?

यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए, चुनाव आयोग राज्य के 261 नगर निकायों के 5,683 वार्डों में विशेष कैंप लगा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ''मैं बिहार के सभी योग्य मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मतदाता सूची की सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी की। यह एक जरूरी प्रक्रिया है जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।''

बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग का यह कदम मतदाता सूची को साफ और सटीक बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। लेकिन 35.7 लाख मतदाताओं का पता पर न मिलना कई सवाल भी खड़े करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+